Advertisment

Kanpur News : अभिनेत्री विद्या बालन ने साझा किए सफलता के राज, निडरता से निभाए चुनौतीपूर्ण रोल

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन गुरुवार को शहर में थीं। उन्होंने फिक्की महिला संगठन (फ्लो) के कार्यक्रम में शिरकत की और सभी महिला उद्यमी सदस्यों को एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण और निडरता का मंत्र दिया।

author-image
Abhishek kumar
एडिट
फ्लो कानपुर के नए अध्यक्ष का चयन के साथ कोर समिति का गठन हुआ।

फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन। Photograph: (फोटो- वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन गुरुवार को शहर में थीं। उन्होंने फिक्की महिला संगठन (फ्लो) के कार्यक्रम में शिरकत की और सभी महिला उद्यमी सदस्यों को एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण और निडरता का मंत्र दिया। साथ ही हमेशा सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने करने की सीख दी। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने अपने जीवन के अनुभव साक्षा किए जीवन में सफलता का राज भी साझा किया।

फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में आईं विद्या बालन

भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) से संबद्ध फिक्की महिला संगठन (फ्लो) ने अपने वार्षिक चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन बिठूर रोड के एटरनिटी में किया गया। यहां 'ब्रेकिंग स्टिरियोटाइप्स' के साथ नेतृत्व, प्रेरणा और बदलाव की एक सशक्त शाम मनाई गई। कार्यक्रम में कृति श्रौ़फ को फ्लो कानपुर के नए अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2025-26 के लिए नियुक्त किया गया। उनकी कोर कार्यकारी समिति का परिचय भी हुआ। नवनियुक्त टीम ने एक नई शुरुआत के लिए अपने बैज प्राप्त किए। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की बतौर अतिथि गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisment

चुनौतीपूर्ण रोल ही मेरी सफलता का राज

अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा- फिल्मों में आने का फैसला मेरा अपना था, जबकि मां को मेरे एक्टिंग कॅरियर पर कतई भरोसा नहीं था। मुझे लक्ष्य पर यकीन था और मैंने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए डटकर सामाना किया, आखिर मुझे सफलता मिली। इसलिए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कभी चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए। फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल होते थे, जिनके लिए हमेशा खुद में बदलाव लाती थी। कई फिल्मों के रोल चुनौतीपूर्ण होते थे, जिनसे डरे बिना मैंने शिद्दत से निभाया। वही रोल आज मेरी सफलता का पैमाना बन गए। उन्होंने 400 से अधिक फ्लो सदस्याओं के समक्ष अपनी सफलता की परिभाषा को फिर से लिखने की प्रेरणादायक यात्रा साझा की।

फ्लोे की नव कोर कमेटी गठित

Advertisment

कार्यक्रम में फ्लेक्सीबीस और कानपुर प्लोगर के साथ महत्वपूर्ण समझौतों (MOUs) पर हस्ताक्षर भी किए गए, जो फ्लो कानपुर की महिलाओं के लिए लचीले काम के अवसरों और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। समारोह की गरिमा को फ्लो कानपुर की प्रतिष्ठित पूर्व अध्यक्षों, जिनमें अर्चना खेतान, कनिका वैद, और पूजा गुप्ता उपस्थित रहे। नव गठित कोर समिति में अंकिता गर्ग, सीनियर वाइस चेयर सुषमा सिंह, वाइस चेयर रुब्बी चावला, सचिव शेफाली गुप्ता, संयुक्त सचिव अरुशी टंडन और नेहा गर्ग कोषाध्यक्ष मौजूद रही।

प्रसिद्ध करियर कंसल्टेंट कृति शॉर्फ ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा द्वारा समर्थित राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित भारत @2047 के अनुरूप पहल को आगे बढ़ाने का अपना संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष के लिए मुख्य ध्यान क्षेत्रों पर जोर दिया, जिनमें युवा कौशल विकास, साइबर सुरक्षा जागरूकता, और सतत जीवनशैली प्रथाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के आयोजन में तान्या बंसल का विशेष योगदान रहा। 

kanpur news today
Advertisment
Advertisment