Advertisment

विवादों में रही, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, ‘फुले’ही नहीं इन फिल्मों का भी हुआ विरोध

देश भर में मचे हो-हल्ले के बीच प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और खूब विवाद हुआ।

author-image
YBN News
Movie Phule
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

देश भर में मचे हो-हल्ले के बीच प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और खूब विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘फुले’ अकेली नहीं है। इसी साल विक्की कौशल की ‘छावा’ तो कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ समेत अन्य फिल्मों का भी नाम शामिल है।  

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म पर विवाद

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'फुले' को लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था। यह पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद की वजह से इसकी तारीख खिसक गई थी। Bollywood | bollywood actress | bollywood biography | bollywood movies

ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमानित करने का आरोप लगाया, विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए और फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आने में सफल रही। वहीं, निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर दिया बयान भी विवादों में रहा था।

जातिगत भेदभाव के खिलाफ है फिल्म

'फुले' सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की भूमिका निभाई है। वहीं, पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं।

एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर भी विवाद

Advertisment

सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर समेत अन्य मंझे हुए सितारों से सजी एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर भी विवादों की हवा चली। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने नाराजगी जताई और फिल्म की टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। समुदाय ने आरोप लगाया कि फिल्म में ईसाई समुदाय का अपमान किया गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। हालांकि, मेकर्स ने विवादित सीन को फिल्म से हटा दिया। ‘जाट’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ भी विवादों में आई

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ भी विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से शुरू हुआ विवाद फिल्म के रिलीज तक चलता रहा। एक गाने में संभाजी महाराज के डांस करने के विरोध करने के साथ ही फिल्म की कहानी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।

महाराष्ट्र के साथ ही देश के कई संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए। ‘छावा’ अकेले भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी विवाद में फंसी

Advertisment

इसी साल 17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी विवाद में फंसी। कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। पूर्व पीएम द्वारा साल 1975 में लगाए गए 'इमरजेंसी' पर आधारित फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। विरोध करने वालों ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।


'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक के साथ अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खास नहीं रहा।

bollywood movies bollywood biography bollywood actress Bollywood
Advertisment
Advertisment