Advertisment

Chhaava के मेकर्स को देवेन्द्र फडणवीस की चेतावनी, राज ठाकरे का मिला साथ

छावा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही मूवी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती दिख रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर मनसे (MNS) चीफ राज ठाकरे सभी अब इस विवाद में शामिल नजर आ रहें हैं।

author-image
Manish Tilokani
RAJ FADNVEES ON VICKY DANCE
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा सहित कई सितारों से सजी फिल्म ‘छावा’ रिलीज होने से पहले विवादों में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म छत्रपति के जीवन पर आधारित है और ये 14 फरवरी को रिलीज होगी। छावा के रिलीज होने से पहले ही महाराष्ट्र में उथल-पुथल का माहौल है। कुछ दिन पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर के सामने आने के बाद पहले महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने गुजारिश की है कि फिल्म को रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स को दिखाया जाए। वहीं, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस मामले पर मेकर्स को ध्यान देने और सावधान रहने को कहां हैं। इसी बीच फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने मनसे (MNS) चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की है। 

फिल्म को लेकर क्या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा है, "छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना सही नहीं है। सभी को संभाजी महाराज के प्रति बहुत प्यार और सम्मान है। इस सम्मान और आदर को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। फिल्म निर्माण में रचनात्मकता होनी चाहिए, लेकिन हम मानते हैं कि इसके साथ संवेदनशीलता भी होनी चाहिए।"

उदय सामंत ने किया था विरोध

मंत्री उदय सामंत ने भी फिल्म को लेकर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहां था, "फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज को नाचते हुए दिखाया गया है। निर्देशक को इस हिस्से को काट देना चाहिए। यह फिल्म रिलीज से पहले इतिहासकारों और विद्वानों को दिखाई जानी चाहिए। अगर वो आपत्ति उठाते हैं, तो हम इसे रिलीज नहीं होने देंगे।"

इस सीन को लेकर हुआ विवाद 

ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया था जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे विक्की कौशल को लोक नृत्य लेजिम डांस करते देखा गया था। अभिनेता का ये डांस सामने आते ही बवाल मचने लगा। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर बोले- आपत्तिजनक सीन्स को रिलीज से पहले हटा देंगे।

राज ठाकरे से हुई फिल्म निर्देशक की मुलाकात

Advertisment

चल रहें विवाद को सुलझाने के लिए फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि विक्की कौशल स्टारर फिल्म के सभी आपत्तिजनक सीन्स को रिलीज से पहले हटा दिया जाएगा। 

ऐतिहासिक ड्रामा है ‘छावा’

‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े पुत्र थे। 

Advertisment
Advertisment