Advertisment

मशहूर सिंगर Vishal Dadlani का एक्सीडेंट, कॉन्सर्ट से पहले पहुंचे हॉस्पिटल

Vishal Dadlani Accident: मशहूर सिंगर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट का हो गया है। हादसे में वे घायल हो गए हैं और उन्हें कई चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
VISHAL DADLANI
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Vishal Dadlani Accident: मशहूर सिंगर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट का हो गया है। हादसे में वे घायल हो गए हैं और उन्हें कई चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट की खबर से विशाल ददलानी के फैन्स में चिंता का माहौल है। फैन्स उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

मेरी बुरी किस्मत...

एक्सीडेंट के बाद एक अस्पताल में विशाल ददलानी का ट्रीटमेंट चल रहा है। विशाल ददलानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्सीडेंट के बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी बुरी किस्मत। मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जल्दी ठीक होकर वापसी करूंगा। आपको अपने बारे में हर अपडेट देता रहूंगा। जल्दी मिलते हैं पुणे।" हालांकि फैंस को चिंता करने की जरुरत नहीं है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Bada Naam Karenge: मसाला-एंटरटेनमेंट से भरपूर है ये सीरीज, पढ़ें Review

म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल 

Advertisment

बताया जा रहा है कि विशाल ददलानी को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए जाना था। महाराष्ट्र के पुणे में विशाल और शेखर का ये कॉन्सर्ट था।  हादसे का शिकार होने के वजह से विशाल ददलानी को ये कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। कॉन्सर्ट आयोजित करने वाली टीम ने भी विशाल के एक्सीडेंट की पुष्टि की है और म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल होने के बारे में जानकारी दी है। टीम ने फैन्स को टिकट के पैसे लौटाने का भी आश्वासन दिया है। अब उनका कॉन्सर्ट रीशेड्यूल किया जाएगा, नई तारीख का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: खुशी-जुनैद की फिल्म 'Loveyapa' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम!

मशहूर सिंगर हैं विशाल ददलानी

Advertisment

आपको बता दें कि विशाल ददलानी मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। विशाल ददलानी ने छम्मक छल्लो और स्वैग से करेंगे सबका स्वागत जैसे गाने गाएं हैं, जो बेहद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ओम शांति ओम, बैंग बैंग, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों के गाने कंपोज किए हैं। आपको बता दें कि विशाल ददलानी कई म्यूजिक शो में जज की भूमिका भी निभाते हैं। 

यह भी पढ़ें: एक्शन फिल्म के लिए परफेक्ट हैं Taapsee Pannu, ‘गांधारी’ में दिखेगा जलवा

Advertisment
Advertisment