Advertisment

फरहान अख्तर का जोरदार ऐलान: ‘120 बहादुर’ रिलीज से पहले मिल सकती है खास स्क्र‍ीनिंग

फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली वॉर फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए एक स्पेशल अनाउंसमेंट किया है। एक्टर ने बताया कि दर्शक रिलीज से पहले ही फिल्म की एक सीमित स्क्रीनिंग का हिस्सा बन सकेंगे।

author-image
YBN News
FarhanAkhtar

FarhanAkhtar Photograph: (IANS)

नई दिल्ली।फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली वॉर फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए एक स्पेशल अनाउंसमेंट किया है। एक्टर ने बताया कि दर्शक रिलीज से पहले ही फिल्म की एक सीमित स्क्रीनिंग का हिस्सा बन सकेंगे। यह पहल उनकी फिल्म की अहमियत और युद्ध की गहराई को सही मंच पर दिखाने का संकेत देती है। ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और यह 1962 के रिझंग-ला युद्ध में शैतान सिंह भाटी और उनकी कंपनी की वीरता को श्रद्धांजलि देती है।

सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म

https://www.instagram.com/reel/DQtWPoajVNi/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MTEyaGE4Mm5pdmlocw==

मालूम हो कि रिलीज से पहले ही फरहान अख्तर ने फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें 1962 में चीनी सेना से लड़ने वाली 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट के बहादुर सैनिकों की जंग दिखाई गई है। 

फिल्म का नया पोस्टर

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और फिल्म के रिलीज को लेकर नई जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की ओर से देशभर के दर्शकों के लिए एक विशेष अनाउंसमेंट। रेजांग ला (1962) की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में '120 बहादुर' के पेड प्रीव्यू 18 नवंबर को पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे।"

Advertisment

फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी

उन्होंने आगे लिखा, "हिंदी सिनेमा में यह पहली बार है जब सिनेमाघरों में दर्शकों को देशव्यापी रिलीज से तीन दिन पहले यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा। बुकिंग आज से शुरू हो रही है और फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी।"'120 बहादुर' भारत और चीन के 1962 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट ने रेजांग ला पर बर्फीले मौसम में 3000 से अधिक चीनी सैनिकों का सामना किया था। सैनिकों के हथियार भी माइनस 24 डिग्री तापमान पर जम गए थे, लेकिन फिर भी सरहद की रक्षा करने के लिए प्राणों को न्योछावर करने तक भारतीय सैनिक युद्धभूमि में डटे रहे। बताया जाता है कि युद्ध में 120 में से 114 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन उन्होंने चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था।

मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल

माना जाता है कि इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने आधुनिक हथियारों से लैस 1000 से ज्यादा चीनी सैनिकों को मार गिराया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले विरोध भी हुआ। विरोध कर रहे अहीर समुदाय का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में ऐसा दिखाया गया है कि जैसे अकेले मेजर शैतान सिंह भाटी ही युद्ध में लड़े थे, लेकिन उनके अलावा भी युद्ध में कई सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना युद्ध किया, जो अहीर समाज से ही आते थे।

फरहान अख्तर ने फिल्म में कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभाया है, जिन्हें मरणोपरांत अपने अदम्य साहस के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Advertisment

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment