Advertisment

Holi 2025: रस और रोमांच का जमकर तड़का लगाएंगे भोजपुरी सितारे

बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी इंडस्ट्री सभी में हर त्योहार पर समारोह होता है और बात जब होली फेस्टिवल की हो तो बात ही कुछ और होती है। ऐसे में इस होली (Holi 2025) भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार प्रोग्राम होने वाला है।

author-image
Jyoti Yadav
भोजपुरी स्टार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

डेस्क, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी इंडस्ट्री सभी में हर त्योहार पर समारोह होता है और बात जब होली फेस्टिवल की हो तो बात ही कुछ और होती है। ऐसे में इस होली (Holi 2025) भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार प्रोग्राम होने वाला है, जिसमें रंग, रस और रोमांच एक साथ देखने को मिलेगा। इस बार बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी का भी Holi सेलिब्रेशन होगा धमाकेदार भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

भोजपुरी सितारे इस जश्न में शामिल होंगे

जब भी ये दोनों साथ आते हैं, तो बस छा जाते हैं। इस बार भी होली के मौके पर दोनों धमाल मचाने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री का होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने साथ में होली खेलने का पूरा प्लान बना लिया है। इनके साथ और भी कई भोजपुरी सितारे इस जश्न में शामिल होंगे।

Advertisment

सेलिब्रेशन का वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का होली सेलिब्रेशन वीडियो सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों जमकर रंग खेलते और ठुमके लगाते दिख रहे हैं। रानी चटर्जी और बाकी सेलेब्स भी इस जश्न का हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट सितारों को मस्ती करते देखना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए! ये होली स्पेशल प्रोग्राम 14 मार्च, शुक्रवार को सुबह 10 बजे और शाम 7 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। 

Advertisment
Advertisment