Advertisment

'बिजुरिया' पर थिरकी ‘परम सुंदरी’ जान्हवी कपूर की तिकड़ी, डांस और एक्टिंग की हो रही तारीफ

बॉलीवुड की नई पीढ़ीकी अभिनेत्रियों में जान्हवी कपूर का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का एक गाना 'बिजुरिया' पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

author-image
YBN News
JanhviKapoor

JanhviKapoor Photograph: (ians)

मुंबई।बॉलीवुड की नई पीढ़ीकी अभिनेत्रियों में जान्हवी कपूरका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। जान्हवी कपूर एक के बाद एक सफल फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उनके दमदार अभिनय और शानदार डांस ने फैंस को बेहद प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर भी उनके डांस स्टेप्स और अभिव्यक्ति की खूब तारीफ हो रही है।

फिल्म का गाना 'बिजुरिया' 

मालूम हो कि जल्द ही अब उनकी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का एक गाना 'बिजुरिया' पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। इसी गाने पर जान्हवी ने अपने पुराने को-एक्टर्स के साथ मिलकर वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर छा गया है। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है।

वीडियो में जान्हवी कपूर फिल्म 'होमबाउंड' के अपने को-स्टार्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ मिलकर 'बिजुरिया' गाने पर जमकर डांस करती दिख रही है। तीनों की एनर्जी और केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।इस वीडियो पर एक्टर वरुण धवन ने भी रिएक्ट किया और लिखा, 'शानदार। 'वरुण ही नहीं, कई और सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो को लाइक और कमेंट किया है।

Advertisment

दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स

'बिजुरिया' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया। वहीं, आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है। गाने के बोल सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।

जान्हवी अपनी अदाओं और सरल स्वभाव के कारण युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि उन्होंने हर प्रोजेक्ट में अपने अभिनय कौशल को निखारा है और धीरे-धीरे वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो रही हैं। दर्शकों की उम्मीदें उनसे लगातार बढ़ती जा रही हैं और ‘परम सुंदरी’ की सफलता ने उनके करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

Advertisment

फिल्म 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

'बिजुरिया' गाना सबसे पहले साल 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू निगम के एलबम 'मौसम' का एक हिट ट्रैक था। गाने को खुद सोनू निगम ने गाया और लिखा था, जबकि इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था। 'बिजुरिया' अपने समय का काफी पॉपुलर गाना था। इसमें नब्बे के दशक का वह मस्तीभरा और रंगीन अंदाज नजर आता है, जिसे आज की नई जनरेशन भी पसंद कर रही है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment