Advertisment

Mawra Hocane ने चोरीछिपे किया निकाह, जीवनसाथी संग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर

मावरा होकेन ने बुधवार के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी निकाह की फोटोज शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर अपने चाहने वालों को बड़ा गिफ्ट दे दिया है।

author-image
Ojaswi Tripathi
MAVRAH HUCCAINE
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन भारत में भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। 5 फरवरी 2016 में रिलीज हुई फिल्म  ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) से लोगों के दिलों में घर करने वाली मावरा होकेन की फैन फॉलोइंग जितनी पाकिस्तान में हैं, उतने ही लोग उन्हें इंडिया में भी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पलके बिछाए इंतजार करते हैं। वहीं, अब मावरा होकेन ने अपने चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्हें शादी का जोड़ा पहने देखा जा रहा हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले इस पोस्ट को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं और कपल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं। 

कौन हैं  मावरा होकेन के पति

मावरा होकेन ने बुधवार के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी निकाह की फोटोज शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर अपने चाहने वालों को बड़ा गिफ्ट दे दिया है। मावरा की पॉपुलैरिटी भारत में भी काफी ज्यादा हैं और उनकी वेडिंग की न्यूज  सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है। एक्ट्रेस ने 32 की उम्र में ही अपने जीवनसाथी को चुन लिया हैं। बता दें, एक्ट्रेस के पति और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी हैं। यह दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से जान रहे थें। इन दोनों को लेकर अक्सर ही ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि यह डेट कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया था। अब इस कपल ने 5 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी करके अपने चाहने वालों के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

Advertisment

एक्ट्रेस शादी के लुक में लगीं प्यारी

एक्ट्रेस अपनी निकाह की तस्वीर में  खूबसूरत आसमानी नीले रंग का लहंगा और चोली पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनके पति ने अमीर गिलानी ने चारकोल कलर का सलवार कमीज कैरी किया है। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। बता दें, मावरा होकेन  ने जैसे ही शादी की पिक्चर्स शेयर की, ये इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि वो दोनों लाहौर के किले में एक-दूसरे संग रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मावरा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'Mr & Mrs Gilani'। इस पोस्ट पर फैंस लगातार लाइक कमेंट कर कपल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं और प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

Advertisment

यह भी पढें: इस एक्टर से शादी रचाना चाहते थे Shah Rukh Khan, कॉल पर किया था इजहार

Advertisment
Advertisment