/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/teWLOsaoP19AIKRl0RKU.jpg)
Photograph: (google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
सिंगर और बिग बॉस ओटीटी-1 के कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा अपने गानों के चलते हमेशा ही लाइमलाइट बटोरते नजर आते हैं। सिंगर के गाने हमेशा ही पार्टी या शादियों में बजते देखे जाते हैं। मिलिंद के गाने जितने फेमस हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ की बाते लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं, अब सिंगर एक बार फिर सुर्खियों में बन रहे हैं। बता दें, मिलिंद गाबा के घर खुशखबरी आने वाली हैं। वह शादी के 3 साल बाद पापा बनने जा रहे हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद वेडिंग प्लान करते दिखे Arjun Kapoor, कहा- 'मेरी पत्नी जब...'
कार में किया गुड न्यूज अनाउंस
मिलिंद गाबा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें, सिंगर ने 16 अप्रैल 2022 में अपनी लॉग टाइम गर्लफैंड प्रिया बेनीवाल से शादी की थी, उस समय इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थीं और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। वहीं, अब शादी के 3 साल पर ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने गुड न्यूज की इस वीडियो को कार में रिकॉर्ड किया हैं, जहां वह कार में बैठे नजर आ रहे हैं और फिर वह पीछे की सीट पर देखने के लिए मुड़ते हैं। इसके बाद मिलिंद बेबी कार सीट को एडजस्ट करते हैं और मम्मी-पापा बनने की ओर इशारा करते हैं। इस अनाउंसमेंट से लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
कपल के फैंस ने जताई खुशी
मिलिंद और प्रिया ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में बेबी के वेलकम करने का संदेश दिया है। कपल की ये वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, फैंस और उनके करीबी लोग इस पर कमेंट कर बधाइयां देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ये पहली बार नहीं हैं कि कपल की कोई पोस्ट लोगों को पसंद आ रही हैं। मिलिंद और प्रिया हमेशा ही रोमांटिक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ाते देखे जाते हैं। आपको बता दें, एक इंटरव्यू में जब मिलिंद से उनके और प्रिया की पहली मुलाकात के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने बताया कि था कि, वह दोनों पहली बार ऑनलाइन गेम PUBG के द्वारा मिले थें, जहां मिलिंद ने उन्हें गेम सिखाया था। इस गेम के चलते उनकी लव स्टोरी की शुरूआत हुई थीं, जिसके बाद वह मिलने-जुलने लगे और प्यार हो गया था।