Advertisment

Entertenment: 'रुपया से किन लेब' में मुस्कान और अंकुश राजा के बीच नोकझोंक, दर्शकों ने लिए मजे

अंकुश राजा अपने अनोखे अंदाज और दमदार आवाज के चलते जाने जाते हैं। उनका नया 'रुपया से किन लेब' रविवार को रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

author-image
YBN News
Bhojpuri song

भोजपुरी फिल्म और म्यूजिकइंडस्ट्री में हमेशा ही नए गानों को लेकर उत्साह बना रहता है, लेकिन जब बात लोकप्रिय सिंगर और एक्टर अंकुश राजा की आती है, तो उनके गाने हमेशा ही दर्शकों के दिल को छू जाते हैं। अंकुश राजा अपने अनोखे अंदाज और दमदार आवाज के चलते जाने जाते हैं। उनका नया 'रुपया से किन लेब' रविवार को रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया

इस गाने को बेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि फैंस वीडियो के कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं और गाने को जमकर शेयर कर रहे हैं। इस गाने में अंकुश राजा ने दर्शकों को रोमांचित करने का पूरा-पूरा ध्यान रखा है।

अंकुश राजा और शिवानी सिंह ने गाया

'रुपया से किन लेब' को अंकुश राजा और शिवानी सिंह ने गाया है, दोनों की आवाजें गाने में जान डालने का काम करती हैं। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जो कहानी को दिलचस्प तरीके से बताने में कामयाब रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्शन विक्की वॉक्स का है, जिन्होंने धुन और बीट्स को इतना आकर्षक बनाया कि गाना सुनते ही लोग झूम उठते हैं। वहीं वीडियो को डायरेक्टर रौनक रावत ने किया है।

कहानी में एक मजेदार नोकझोंक है

वीडियो में अंकुश राजा और मुस्कान की जोड़ी देखने को मिल रही है। कहानी में एक मजेदार नोकझोंक है, जहां मुस्कान अंकुश से कहती हैं कि उन पर लाखों लोग मरते हैं, ऐसे में उन्हें अपने रवैये पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। इसके जवाब में अंकुश राजा मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उनके जैसे रूप को तो वे रुपया देकर भी खरीद सकते हैं। गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

Advertisment

 वीडियो में अंकुश और मुस्कान की एक्टिंग जानदार

इस गाने की खासियत यह है कि यह सिर्फ म्यूजिक या लिरिक्स तक सीमित नहीं है। वीडियो में अंकुश और मुस्कान की एक्टिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग्स दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ कहानी में बांधकर रखते हैं।

इससे पहले, हाल ही में अंकुश राजा का 'घात ऐ राजा' गाना रिलीज हुआ था, जिसमें उनकी जोड़ी गौरी सुब्बा के साथ दिखी। इस गाने में दोनों पति-पत्नी के रोल में नजर आए, और नोकझोंक करते दिखाई दिए। यह गाना भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। इस नए गाने में भी वही मजेदार अंदाज बरकरार है, जिससे फैंस का मनोरंजन पूरी तरह हो रहा है।आईएएनएस entertainment news | entertainment movie | entertainment | bollywood news 

bollywood news entertainment entertainment movie entertainment news
Advertisment
Advertisment