Advertisment

Saif Ali Khan मामले में आया नया अपडेट, पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

सैफ के घर की सीढ़ियों का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भागता हुआ नजर आ रहा है। एक्टर के घर पर हुए हमले के बाद मोहम्मद शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी को मुंबई पुलिस ने पकड़ा था।

author-image
Ojaswi Tripathi
saif

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

एक्टर सैफ अली खान के घर 16 जनवरी को हमला हुआ था, जिसमें एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थें और उन्हें फौरन लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। वहीं, सैफ के घर की सीढ़ियों का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भागता हुआ नजर आ रहा है। एक्टर के घर पर हुए हमले के बाद मोहम्मद शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी को मुंबई पुलिस ने पकड़ा था। अब इस मामले पर एक बड़ा खुलासा होते देखा जा रहा है।

रिकग्निशन टेस्ट में हुआ दावा

बता दें, सैफ अली खान के घर पर हुए हमले के बाद जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था, अब उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे शख्स से मैच हो गया है। पुलिस ने बताया है कि ये एक फेस रिकग्निशन टेस्ट के पॉजीटिव आने पर पता चला है। इतना ही नहीं, फुटेज के साथ-साथ शरीफुल इस्लाम ने हमले वाले दिन जो कपड़े पहने थें और जिस चाकू से उसने एक्टर पर वार किया था, उसे भी टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस को इस बात पर पूरा यकीन हो गया है कि सैफ के घर में घुसा शख्स शरीफुल इस्लाम ही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Case: घर से मिले आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच, CID की लैब में हुई जांच

शरीफुल इस्लाम ने भारत आकर बदला था नाम

पुलिस ने सैफ के घर पर हुए हमले के बाद शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी के दिन हिरासत में लिया था। बता दें, एक्टर के घर में घुसने वाला ये शख्स बांग्लादेश का बताया जा रहा है। साथ ही इसने अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश की थीं। अब मुंबई पुलिस उनकी भी खोज करने में जुटी हैं, जिसने शरीफुल इस्लाम को अवैध तरीके से घुसने में मदद की थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास रख लिया।

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment