Advertisment

Nysa Devgan के फिर लड़खड़ाए कदम, लोग बोले- 'हमेशा टल्ली रहती है'

अजय देवगन की लाडली एक बार फिर काफी ज्यादा वायरल होते देखी जा रही हैं। बता दें, न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना नजर आ रहा है, जिसमें वो लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं।

author-image
Ojaswi Tripathi
Nysa
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

ऐसे कई बॉलीवुड स्टार किड्स हैं जिन्होंने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं ले है लेकिन उनके चर्चे चारों ओर देखने को मिलते हैं। इसमें एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन का भी नाम शामिल है। बता दें, न्यासा हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। वहीं, उनकी वीडियो और फोटोज भी इंटरनेट पर काफी ज्यादा ट्रेंड करती है। वहीं, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर खड़ी खोटी सुना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss-18 का फिनाले नजदीक, विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगी इतनी रकम

न्यासा की वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

अजय देवगन की लाडली एक बार फिर काफी ज्यादा वायरल होते देखी जा रही हैं। बता दें, न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना नजर आ रहा है, जिसमें वो लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ फेमस ओरी भी दिख रहे हैं, जो कि न्यासा के काफी अच्छे दोस्त हैं।यह वीडियो किसी फंक्शन का लग रहा है, जहां से न्यासा और ओरी साथ में बाहर आते देखे जा रहे हैं। वीडियो में न्यासा ने पीच कलर का हैवी शरारा सूट पहना हैं। वहीं वीडियो में वो गाड़ी तक जाते हुए कई बार लड़खड़ाती हुई भी दिख रही हैं, जिसकी वजह से यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।

यूजर ने कहा- 'राशा बेस्ट हैं'

Advertisment

न्यासा की इस वीडियो पर हर कोई जमकर कमेंट करते देखे जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि, ‘ये नशे में हैं।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा कि,‘ये हमेशा ही टल्ली रहती है।’ इसके अलावा एक यूजर ने तो उनकी तुलना राशा थडानी से कर दी और कहा कि,'राशा बेस्ट हैं।'बता दें कि इससे पहले भी न्यासा कई बार अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के हाथों चढ़ चुकी हैं। साथ ही लोगों में उनकी जमकर खिल्ली भी उड़ाई है।

Advertisment
Advertisment