Advertisment

Oscar 2025: प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को मिली ऑस्कर में जगह, जबरदस्त है कहानी

हर एक्टर्स की ये ख्वाहिश होती है कि उसकी फिल्म को एक बार ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जाए। ऐसा देखा जा रहा है कि अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ये सपना सच हो सकता है।

author-image
Ojaswi Tripathi
.

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

ऐसी कई फिल्में हैं, जिसे देखते ही लोगों के मुंह से सीधे निकलता है कि इसे ऑस्कर में जाना चाहिए। बता दें, फिल्म जगत के सबसे महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स में ऑस्कर का नाम लिया जाता है। हर एक्टर्स की ये ख्वाहिश होती है कि उसकी फिल्म को एक बार ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जाए। ऐसा देखा जा रहा है कि अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ये सपना सच हो सकता है। बता दें, इस साल के ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही, ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई फि और एक्टर के नाम का भी खुलासा हो गया है।

हिंदी फिल्म हुई ऑस्कर के लिस्ट में शामिल

बता दें, इस बार का नॉमिनेशन काफी एक्साइटेड रहा है। ऑस्कर के लिस्ट में इस बार हिंदी भाषा की अनुजा का नाम भी शामिल किया गया है। फिल्म अनुजा की एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं, जिसके बारे में काफी कम लोगों को मालूम हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगरी के चलते नॉमिनेट किया गया है।

Advertisment

फिल्म की कहानी है मजेदार

‘अनुजा’ 2024 में रिलीज हुई अमेरिकी शॉर्ट फिल्म है, यह हिंदी भाषा में बनाई गई है। फिल्म अनुजा के निर्देशक एडम डे ग्रेव्स हैं। वहीं, इस फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। यह फिल्म एक 8 साल की लड़की पर दर्शाई गई है, जिसका नाम अनुजा होता है। फिल्म में ऐसा दिखाया गया है कि अनुजा को अपनी लाइफ में एक बड़ा फैसला लेना होता हैजिसका असर उसके भविष्य और परिवार पर सीधे तौर पर पड़ने वाला होता है।

यह भी पढ़ें: क्या ओपनिंग डे पर Sky Force का चलेगा जादू? इतनी करेगी कमाई

Advertisment

फिल्म में आप देखेंगे कि अनुजा को अचानक स्कूल जाने का मौका मिलता हैलेकिन इसके बदले में उसे अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लेना पड़ता है। इस फैसले का असर अनुजा और उसकी बहन के भविष्य से जुड़ा होता है। बता दें, इस शॉर्ट फिल्म को दिल्ली में शूट किया गया है।

Advertisment
Advertisment