Advertisment

Raghav Chadha के घर गूंजी किलकारी, aParineeti Chopra ने दिया बेटे को जन्म

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा माता-पिता बन गए हैं। परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। दिवाली के मौके पर मिली इस खुशखबरी से दोनों परिवारों और फैंस में जश्न का माहौल है। राघव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “हमारा बेबी बॉय आ गया है।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage - 2025-10-19T173032.420

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीतिने बेटे को जन्म दिया है। शादी के दो साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। दिवाली के शुभ मौके पर आई इस खुशखबरी से दोनों परिवारों और फैंस के बीच जश्न का माहौल है। हाल ही में परिणीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद फैंस बेसब्री से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की जानकारी दी।

राघव ने पोस्ट कर दी खुशखबरी

राघव ने पोस्ट में लिखा कि वो आखिरकार आ गया है! हमारा  बेबी बॉय... हमारी जिंदगी अब पूरी हो गई है। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सबकुछ है। हमारे दिल और बांहें दोनों भर गए हैं। पोस्ट के साथ राघव ने नजर न लगने वाली इमोजी भी लगाई और इस खुशी को फैंस के साथ साझा किया। पोस्ट सामने आते ही सेलेब्स और फैंस ने बधाइयों की बौछार कर दी। कृति सेनन, अनन्या पांडे, और कई अन्य सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। फैंस का कहना है कि “दिवाली पर इससे बड़ा गिफ्ट और क्या हो सकता था।

दो महीने पहले परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी

बता दें, दो महीने पहले परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लिखा था और केक पर नन्हे पैरों के निशान बने थे। उस समय उन्होंने कैप्शन में लिखा था हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है, हम बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं।अब दिवाली के मौके पर यह गुड न्यूज कपल और उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा तोहफा बन गई है।

Advertisment
Advertisment