/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/3ayD6fh8otULbBZkreWz.jpg)
Photograph: (google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
शादी का सीजन चल रहा है, जिसका क्रेज अब बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में रैपर रफ्तार ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड मनराज के साथ पंजाबी और साउथ इंडियन स्टाइल में दूसरी बार सात फेरे लिये थें। अब राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। बता दें,एक्टर प्रतीक बब्बर दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं, जिसके बाद से एक्टर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।
इस दिन रचाएंगे कपल शादी
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज और वीडियोज शेयर कर लाइमलाइट बटोरते नजर आते हैं। खबरों के मुताबिक, प्रतीक बब्बर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2024 में सगाई की थी, जिसके बाद से प्रतीक और प्रिया एक साथ रहने लगे थें। वहीं, अब कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है। इस न्यूज से उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, प्रतीक और प्रिया 14 फरवरी यानी कि वेलेंटाइन डे के दिन शादी कर हमेशा के लिये एक-दूसरे के होने वाले हैं।
क्या करती हैं प्रतीक बब्बर की होने वाली वाइफ
कपल की शादी की खबर सुन उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स भी उन्हें बधाईयां देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। बता दें, प्रतीक बब्बर की होने वाली पत्नी प्रिया बनर्जी अपने बोल्ड लुक्स के चलते हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते नजर आती हैं। प्रिया बनर्जी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 'किस' फिल्म से की थीं, जिसके बाद उन्होंने ‘बेकाबू’, ‘राणा नायडू’ और ‘हैलो मिनी’ जैसी सीरीज में एक्टिंग कर लोगों की तारीफें लूटी थीं। आपको बता दें, प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपनी तक अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया हैं। कपल के फैंस उनके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का काफी बेसब्री से इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'Mere Husband Ki Biwi' का ट्रेलर आउट, लव ट्रायंगल का लगा तीखा तड़का