डेस्क, वाईबीएन नेटवर्क
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में शादी की थी। इसके बाद से कपल लगातार अपने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इस बार उन्होंने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की हैं।
रेड कलर आउटफीट में दिखें कपल
प्रतीक और प्रिया ने अपने मेहंदी के फंक्शन में हरे रंग को ना चुनकर लाल रंग को चुना और रेड कलर की आउटफीट दोनों ने पहनी। रेड आउटफीट में दोनों ही ट्वविन करते नजर आए जिनमें वो बेहद खुबसूरत लग रहे थे। प्रिया ने मेहंदी सेरेमनी में रेड कलर के स्लीव्लेस टॉप के साथ मैचिंग लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था।
लाल बिंदी और चोटी से फिक्स किया लुक
इस आउटपिट के साथ प्रिया ने हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका पेयर किया था। अपने लुक को उन्होंने बालों की चोटी बनाकर पूरा किया और माथे पर लाल बिंदी लगाई जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
प्रतीक बब्बर का शानदार रेड लुक
वहीं रेड कलर की थ्री-पीस शेरवानी में प्रतीक बब्बर भी शानदार नजर आए। इस मेहंदी फंक्शन के दौरान दोनों काफी कोजी होते नजर आए। तस्वीरों में प्रिया को अपने हाथों में मेहंदी लगवाती दिख रही है। एक तस्वीर में प्रिया अपने मेहंदी फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं।प्रिया ने अपनी शादी के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन चुना था। कई फोटोज दोनों लिपलॉक करते भी दिखाई दिए। प्रिया प्रतीक को गले लगाकर दुलार करती भी नजर आईं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मेहंदी.'