नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी देसी गर्ल की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। वहीं, एक्ट्रेस भी हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लोगों की तारीफें लूटने में पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो भक्ति भाव में नजर आ रही हैं।
देसी गर्ल की पिक्चर्स फैंस को आई पसंद
प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयरी की हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। बता दें, एक्ट्रेस इस वक्त भारत आई हुई हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि प्रियंका महाकुंभ जाएंगी, लेकिन उनकी लेटेस्ट पिक्चर्स में ऐसा देखने को नहीं मिला है। देसी गर्ल की ये फोटोज हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर की हैं, जहां वो दर्शन करने पहुंची थीं।
प्रियंका ने राम चरण की पत्नी को किया स्पेशल थैंक्स
एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, 'श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, ओम नमो नारायणाय'। वहीं, उन्होंने साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी को भी धन्यवाद कर इस पोस्ट में टैग किया है, जिस पर उपासना ने कमेंट कर कहा कि- 'आपकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं। भगवान वेंकटेश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें।'
यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan को बर्दाश्त नहीं Aishwarya Rai संग तुलना, कहा- ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता...’
साउथ की फिल्म में जल्द नजर आएंगी प्रियंका
लोगों को प्रियंका की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस ने फिरोजी कलर का काफी खूबसूरत सा सूट पहना हुआ है। एक्ट्रेस कि इन फोटोज में साफ नजर आ रहा है कि वो भगवान में कितनी श्रद्धा रखती हैं। बता दें, प्रियंका जल्द ही एक साउथ फिल्म में काम करने वाली हैं, जोकि एसएस राजामौली की फिल्म हैं।