Advertisment

तिवारी' से क्‍यों 'त्रिपाठी' बने Pankaj, जानिए सफलता के पीछे की कहानी क्‍या Surname बदलकर बदली किस्मत

पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के बड़े और सम्मानित अभिनेता माने जाते हैं, लेकिन उनके जीवन की यात्रा बहुत कठिन और संघर्षों से भरी हुई रही है। बिहार के छोटे से गांव गोपालगंज से आने वाले पंकज ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इतने बड़े फिल्म स्टार बनेंगे।

author-image
Ranjana Sharma
Actor Pankaj Tripathi
Actor Pankaj Tripathi : पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के बड़े और सम्मानित अभिनेता माने जाते हैं, लेकिन उनके जीवन की यात्रा बहुत कठिन और संघर्षों से भरी हुई रही है। बिहार के छोटे से गांव गोपालगंज से आने वाले पंकज ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इतने बड़े फिल्म स्टार बनेंगे। उनका असली नाम 'पंकज तिवारी' था, लेकिन सफलता की तलाश में उन्होंने अपने नाम को बदलकर 'पंकज त्रिपाठी' रख लिया था।
Advertisment

पंकज त्र‍िपाठी ने सरनेम बदलने की बताई वजह

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह छोटे थे, तो उन्हें यह लगता था कि किसी व्यक्ति के नाम का भी सफलता से गहरा संबंध होता है। उनके गांव में उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी था, जबकि उनके चाचा पंडित राम नरेश त्रिपाठी और पंडित काशीनाथ त्रिपाठी थे। पंकज के अनुसार उनके चाचा एक प्रोफेसर बने और दूसरे चाचा पटना सचिवालय में बड़े अधिकारी थे। इस सफलता को देखकर पंकज ने एक दिन फैसला लिया कि उन्हें भी अपने जीवन में कुछ बड़ा करना है। जब पंकज दसवीं कक्षा का बोर्ड फार्म भर रहे थे, तो उन्होंने अपने सरनेम को बदलने का मन बना लिया।
Advertisment

प‍िता का भी सरनेम बदला

पंकज ने बताया क‍ि धीरे-धीरे अपना सरनेम 'तिवारी' से 'त्रिपाठी' कर दिया और अपने पिता का नाम भी 'बनारस त्रिपाठी' रख लिया। इस बदलाव को पंकज त्रिपाठी अपनी किस्मत का बदलाव मानते हैं। वह मजाक करते हुए कहते हैं, "तो मैं पहला बेटा हूं जिसने अपने पिता का सरनेम बदला है।"पंकज त्रिपाठी का यह किस्सा यह बताता है कि कभी-कभी इंसान को अपनी जिंदगी में छोटे से बदलाव की आवश्यकता होती है, जो उसके पूरे जीवन को प्रभावित कर सकता है।
Advertisment

फिल्मी बैकग्राउंड के ब‍िना बनाई पहचान

Advertisment
 पंकज के संघर्ष और मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई। आज पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से एक नई मिसाल पेश की है। चाहे वह 'गंगाजल', 'तलवार', 'नो स्मोकिंग', 'क़ौमी करिश्मा' जैसी फिल्में हो या 'लुका छुपी', 'हसीना दिलरुबा', 'शेरनी', उन्होंने हर भूमिका में खुद को साबित किया है।पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह कभी नहीं चाहते थे कि उनका नाम सिर्फ बॉलीवुड में ही जाना जाए, बल्कि वह चाहते थे कि लोग उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में भी याद करें। इसीलिए वह अपनी फिल्मों में न सिर्फ किरदार के तौर पर, बल्कि एक सकारात्मक संदेश देने के रूप में भी काम करते हैं।

इस साल भी कई फ‍िल्‍मों में आएंगे नजर

अभी पंकज त्रिपाठी के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वह कमल हासन की तेलुगू फिल्म 'ठग लाइफ' में नजर आने वाले हैं, जो 5 जून 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ सिलंबरासन और तृषा कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह निर्देशक अनुराग बासु की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म भी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
वाईबीएन नेटवर्क।
Advertisment
Advertisment