Advertisment

Ghaziabad: भगवान परशुराम जयंती पर नेहरू नगर में हुआ भव्य आयोजन

इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम को धर्म, न्याय और साहस का प्रतीक बताया।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: भगवान परशुराम जयंती पर नेहरू नगर में हुआ भव्य आयोजन
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। राष्‍ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ, अखिल भारतीय त्‍यागी भूमिहार महासंघ और मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य झांकियों का आयोजन भी हुआ, जिसमें भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी कथाओं का सुंदर चित्रण किया गया।

भगवान परशुराम के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक: ए.के. शर्मा

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उन्होंने कहा, "वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान विष्णु ने परशुराम रूप में अवतार लेकर पापियों और अत्याचारी शासकों का संहार किया।" मंत्री ने आगे कहा कि परशुराम जी आज भी धरती पर विद्यमान माने जाते हैं, जिससे उनकी जयंती का विशेष महत्व है।

राजनीतिक, सामाजिक हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, डॉ. महेश शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजय शर्मा, संजीव शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा सहित कई गणमान्य जन इस समारोह का हिस्सा बने। मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.डी. शर्मा और कार्यक्रम संयोजक के.डी. त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisment
Advertisment