गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) द्वारा संजय नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ट्रस्ट के तत्वावधान में 2 फरवरी को 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इससे पहले संस्था ने 30 जनवरी से 1 फरवरी तक गौ कथा का आयोजन किया है। संजय नगर रामलीला मैदान में ये आयोजन हो रहा है। गौ कथा से पूर्व गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ट्रस्ट के तत्वावधान में वीरवार को संजय नगर में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया।जिसमे स्थानीय महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। कलश यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि स्थानीय पार्षद उमेश पप्पू नागर ने की।
ये रहा रूट
कलश यात्रा संजय नगर एल ब्लॉक स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर संजय नगर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए संजय नगर रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
आनंदम
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कलश यात्रा हमारे नगर की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने में बहुत आनंद आया। यात्रा में महिलाओं के साथ स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता, स्थानीय पार्षद पप्पू नगर, गुरु माँ मंजू भारद्वाज, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज शर्मा, समाजसेवी संजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी अनुज राघव, समाजसेवी रविंद्र सिंह राणा, सतपाल सिंह देशवाल, झम्मन चौधरी, किरणपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभा शर्मा व अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।