Advertisment

Accident : भीषण सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यक्तियों की मौत

शहर के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। शुक्रवार सुबह लगभग 6:00 बजे, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बृज विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष 57 वर्षीय सुभाष चौहान और उनके साथी 45 वर्षीय कमलेश यादव को एक अज्ञात वाहन ने तेज

author-image
Syed Ali Mehndi
सड़क हादसे के मृतक

सड़क हादसे में मृतक

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शहर के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। शुक्रवार सुबह लगभग 6:00 बजे, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बृज विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष 57 वर्षीय सुभाष चौहान और उनके साथी 45 वर्षीय कमलेश यादव को एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। यह हादसा राजनगर एक्सटेंशन की रोटरी टर्न के पास हुआ, जहां दोनों सुबह की सैर पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों जैसे ही रोटरी के पास पहुंचे, एक तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन अचानक मुड़ा और दोनों को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर डिवाइडर से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

अज्ञात वाहन ने कुचला 

घटना के कुछ ही समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर पड़े दोनों घायल व्यक्तियों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। इस हृदयविदारक सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।सुभाष चौहान बृज नगरी क्षेत्र में एक सामाजिक और सक्रिय नागरिक के रूप में जाने जाते थे। वे ब्रिज विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष के रूप में स्थानीय समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। वहीं कमलेश यादव भी क्षेत्र में एक सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। दोनों की असमय मृत्यु से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisment

 पुलिस जाँच में जुटी 

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। क्षेत्रीय लोगों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने इस रूट पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।यह हादसा एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करता है कि शहरों में मॉर्निंग वॉक करने वालों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना कितना जरूरी है। जिम्मेदार एजेंसियों और प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक उपाय तत्काल लागू करें।

Advertisment
Advertisment