/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/13/p9jnxMvutM7D4JoZOKKb.jpg)
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोली में ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारीऔर नाले में जा घुसी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ाऔर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है।
ये महिला बनी हादसे की शिकार
सिरोली गांव में महेश की पत्नी उर्मिला (64) इस हादसे की शिकार बनी हैं।बुजुर्गमहिलाकिसी काम से मुख्य सड़क पर गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने भागने की कोशिश की, मगर,कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्टा हो गए और आरोपी कार चालक को दबोच लिया।
पुलिस बोली-कानूनी प्रक्रिया जारी
एसीपी लोनी सूर्यबली ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। जबकि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद परिवार वाले महिला को उठाकर शहादरा दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। लिहाजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वहीं चल रही है।