/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/CYMZW9PlE27dTEQL3LZ5.jpg)
गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।
गाजियाबाद नगर निगम टीएसटीपी प्लांट के अंदर शोधित जल का पुनः उपयोग करते हुए औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। जिसे वाटर डाइजेस्ट तथा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन ने प्रथम पुरस्कार दिया है। कार्यक्रम में महापौर-नगर आयुक्त गाजियाबाद ने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। कार्यक्रम में हरियाणा, नोएडा अथॉरिटी, बेंगलुरु, इंडस्ट्रीज तथा जल विभागों ने शिरकत की l
जल शक्ति मंत्री ने किया सम्मानित
महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से दिल्ली के मोर्या होटल में आयोजित वर्ल्ड वाटर अवार्ड
2024-25 अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम को वाटर डाइजेस्ट तथा यूनेस्को द्वारा म्युनिसिपल वाटर
रियूज़ प्रोजेक्ट ऑफ़ द ईयर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री राज भूषण चौधरी से महापौर-नगर आयुक्त,
जलकल विभाग की टीम ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। निगम से कामाख्या प्रसाद आनंद अधिशासी अभियंता जल, आश कुमार सहायक अभियंता
जल व अन्य टीम उपस्थित रही।
हमने लगाई दूरदृष्टि-महापौर
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/FevKibFsn0Y0yPqmoEQh.jpg)
महापौर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम ने अपशिष्ट जल उपचार के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है, जो नवाचार और पर्यावरणीय सतर्कता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस परियोजना का केंद्रबिंदु तृतीयक मलजल उपचार संयंत्र (TSTP) है, जिसकी क्षमता 40 MLD है और जिसका उपयोग औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जल पुनर्चक्रण में किया जाता है, परियोजना को कई अन्य पहलों द्वारा समर्थित किया गया है, जिनमें STP से उपचारित जल का पुनः उपयोग मियावाकी वृक्षारोपण पहल के लिए किया जाना शामिल है, जो स्वच्छ वायु को बढ़ावा देता है और सतही जल के बहाव को रोकता है।
जल संचयन प्रणाली का ये फायदा
नगर निगम ने हाल ही में 8 तालाबों का पुनरोद्धार एवं उनकी क्षमता का विस्तार किया है, 100 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की है और 400 से अधिक ऊँची आवासीय सोसायटियों में छत वर्षा जल संचयन प्रणाली की सुविधा प्रदान की है। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित जनों से निगम की जल संबंधित योजनाओं को साझा किया गया, वाटर डाइजेस्ट की डायरेक्टर अनुपमा मदहोक सूद द्वारा महापौर तथा नगर आयुक्त का कार्यक्रम में पधारने हेतु धन्यवाद किया गयाl