Advertisment

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रदर्शनी

Ghaziabad: यह प्रदर्शनी उनके जीवन, सेवा, धर्म, न्याय और समाज कल्याण के अद्वितीय योगदान को दर्शाती है। यात्रियों और आमजन को उनके आदर्शों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

author-image
Deepak Sharma
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रदर्शनी
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘तीसरी शताब्दी स्मृति अभियान’ के अंतर्गत किया जा रहा है।

Advertisment

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन दर्शन, सेवा, न्याय और धर्म के प्रति उनके योगदान से अवगत कराना है। स्टेशन के मुख्य मार्ग पर स्थापित होने के कारण यह प्रदर्शनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा ऐतिहासिक जीवन से जुड़ने का अवसर

प्रदर्शनी में लोकमाता के जीवन की झलकियाँ, उनके द्वारा करवाए गए सार्वजनिक कार्यों, मंदिरों के पुनर्निर्माण, नारी सशक्तिकरण और सुशासन के उदाहरण प्रस्तुत किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन जैसी व्यस्त जगह पर इस प्रकार की प्रदर्शनी लोगों को रुककर सोचने और प्रेरणा लेने का अवसर देगी।

Advertisment

तैयारियों की समीक्षा बैठक में जुटे संगठन के प्रमुख

प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा हेतु भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, अभियान संयोजक गुंजन शर्मा, वरिष्ठ नेता विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक आयोजन

Advertisment

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने इस अवसर पर कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, सेवा, धर्म और न्याय की अद्वितीय मिसाल है। यह प्रदर्शनी युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी और हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि गाजियाबाद स्टेशन पर यह आयोजन हो रहा है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और प्रेरणा प्राप्त करें।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 मई को

यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी 24 मई को उद्घाटित की जाएगी। उद्घाटन समारोह में भाजपा के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

Advertisment
Advertisment