Advertisment

Ghaziabad: नगर निगम ने धूमधाम से मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

Ghaziabad: समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन सेवा, त्याग और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाई।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: नगर निगम ने धूमधाम से मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम द्वारा नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर विषम परिस्थितियों में जीवन जीते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और मदद पहुंचाई। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति और आभूषणों का उपयोग भारत की संस्कृति, नारी शिक्षा और महिला उत्थान के लिए किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

Ghaziabad: नगर निगम ने धूमधाम से मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

भारत के गौरवशाली इतिहास को पहचान मिल रही

शेखावत ने कहा कि भारत का इतिहास एक समय तोड़ा-मरोड़ा गया था, हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा को मिटाने के प्रयास हुए, लेकिन हमारे पूर्वजों ने अपने बलिदान से उसे जीवित रखा। उन्होंने कहा कि आज संगठित प्रयासों से, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपने गौरवशाली अतीत को पुनः पहचान दिला रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण इसका एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनेगा।

नारी शिक्षा की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई

Advertisment

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शिक्षा और महिला सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि कई महापुरुषों को इतिहास से हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जो आंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्वों की जयंती पर लंबे समय तक कार्यक्रम आयोजित करती है।

संस्कृति और सनातन के लिए समर्पित जीवन

Ghaziabad: नगर निगम ने धूमधाम से मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने रानी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाजसेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित कर दी। आठ वर्ष की उम्र में विवाह और 21 की उम्र में विधवा होने के बाद भी उन्होंने समाज सुधार का बीड़ा उठाया और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

Advertisment

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, विधायक अजीतपाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा व आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

Advertisment
Advertisment