/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/8N2hrqjI7WBFkSJB2EiY.jpg)
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाज़ियाबाद महानगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी का समापन अत्यंत भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में भजन और संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भाव विभोर दिखे।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा, “यह आयोजन लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि धर्म, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है।”
दो लाख से अधिक लोगों ने देखी प्रदर्शनी
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे तक चली इस विशेष प्रदर्शनी में दो लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष, न्यायप्रियता और समाज सेवा को दर्शाने वाले दुर्लभ चित्रों और विवरणों को प्रस्तुत किया गया।
मयंक गोयल ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमने नई पीढ़ी को उनकी जीवनशैली और मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया है। जनसहभागिता ने इस कार्यक्रम को जनआंदोलन बना दिया।”
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/ISxG3d4iOZWIeUTJy8Ps.jpg)
कार्यकर्ताओं के समर्पण को मिली सराहना
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पूनम कौशिक और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित समस्त कार्यकर्ताओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और न्याय व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे आज की पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम बनी प्रदर्शनी
यह प्रदर्शनी सिर्फ ऐतिहासिक जानकारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी एक प्रभावशाली माध्यम बनी। आयोजन को हर वर्ग और आयु के लोगों ने सराहा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा गाज़ियाबाद महानगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की अमर गाथा को आमजन तक पहुँचाने का जो प्रयास किया, उसकी पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)