Advertisment

Arrest-ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

मोदीनगर पुलिस ने ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय आदिल निवासी खेकड़ा जनपद बागपत के रूप में हुई है। आरोपी आदिल कार्यक्रम का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा था। घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी

author-image
Subhash Chand
1001571546

पुलिस गिरफ्त में आरोपी आदिल Photograph: (Reporter)

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता

मोदीनगर पुलिस ने ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय आदिल निवासी खेकड़ा जनपद बागपत के रूप में हुई है। आरोपी आदिल कार्यक्रम का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा था। घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मां को बताई आप बीती

पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत मोदीनगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

कबूला जर्म

साइबर सेल और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी आदिल को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र ने बताया कि इस तरह के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ताकि कोई भी आरोपी कानून से बच न सके।

Advertisment
Advertisment
Advertisment