Advertisment

Arrest: साली के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो बार पुलिस कस्टडी से हो चुका है फरार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। आरोपी ने 2016 में खोड़ा थाना क्षेत्र में अपनी साली की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था

author-image
Akash Garg
100000 का इनामी गिरफ्तार

Photograph: (फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

यह भी पढ़ें: जुमे की नमाज के दौरान Pakistan में ब्लास्ट, 5 की मौत, कई घायल, आत्मघाती हमले का शक

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। आरोपी ने 2016 में खोड़ा थाना क्षेत्र में अपनी साली की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। आरोपी एक बार 2019 में पेशी के दौरान अदालत से फरार हो गया था। जिसको 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद दोबारा 2023 में आरोपी फरार हुआ। जिसको अब गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: Pune Bus Rape Case: पुलिस के खौफ से दरिंदे ने की थी जान देने की कोशिश, गर्दन पर मिला निशान

2016 में साली की हत्या के आरोप में गया था जेल

 गाजियाबाद में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने बताया की 13 अगस्त 2016 को आरोपी नौशाद ने अपनी साली की अपने ही घर पर हत्या कर दी थी। नौशाद थाना खोड़ा के लोकप्रिय बिहार में रहता था। पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।अदालत पर पेशी के दौरान 7 अगस्त 2019 को सिपाहियों को चकमा देकर नौशाद फरार हो गया था। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: BREAKING: पहाड़ों में भारी बर्फबारी ने मचाई तबाही, ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे

फरार होने बाद इनाम की हुई थी घोषणा 

उस दौरान तत्कालीन एसएसपी गाजियाबाद में नौशाद पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। नौशाद को 4 जनवरी 2020 में एसटीएफ में गिरफ्तार किया था। उसके बाद नौशाद को फिर जेल भेज दिया गया था। नौशाद इसी मामले में 18 अक्टूबर 2023 को जब पेशी पर लाया गया तो उसकी सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल शाहनवाज को चकमा देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में 'Entry', तेजस्वी बोले-बिहार की Politics में नया मोड़?

फरार होने के बाद चला गया था मुंबई

Advertisment

फरार होने के बाद नौशाद दिल्ली गया और वहां से मुंबई चला गया। कुछ दिन वहां काम करने के बाद वह दिल्ली आ गया। नौशाद कंप्यूटर का काम जानता है इसलिए नेहरू पैलेस दिल्ली में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम कर रहा था। नौशाद पर कुल 6 मुकदमे कायम है। फरारी के बाद नौशाद पर ₹100000 का इनाम घोषित किया गया था।

Advertisment
Advertisment