Advertisment

Award : एसीपी नंदग्राम की टीम मर्दानी को नगर आयुक्त, महापौर ने किया सम्मानित

महिला पुलिस की बहादुरी एक बार फिर सुर्खियों में है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम ने जिस साहस और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया, उसने न केवल अपराधी को कानून के शिकंजे में लाया बल्कि महिला पुलिस की कार्यकुशलता और

author-image
Syed Ali Mehndi
Untitled design_20250927_162500_0000

नगर आयुक्त और महापौर ने किया सम्मानित

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

महिला पुलिस की बहादुरी एक बार फिर सुर्खियों में है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम ने जिस साहस और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया, उसने न केवल अपराधी को कानून के शिकंजे में लाया बल्कि महिला पुलिस की कार्यकुशलता और जुझारूपन का भी परिचय दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल ने टीम को सम्मानित किया, जिससे पूरे पुलिस महकमे का मनोबल और ऊँचा हो गया है।

IMG-20250927-WA0037
टीम मर्दानी को किया सम्मानित

चेकिंग के दौरान मुठभेड़

घटना 22 सितंबर की रात की है। महिला थाना पुलिस टीम चौकी लोहिया नगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ रोड की ओर से स्कूटी सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने रुकने के बजाय स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। पीछा करते समय स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई और तभी आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालात तनावपूर्ण हो गए, लेकिन महिला पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इसमें आरोपी घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया।

टीम मर्दानी ने दिया करारा जवाब 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र नन्दकिशोर, निवासी कुएं वाली गली, सेक्टर-9, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई। जितेन्द्र पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। महिला पुलिस की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है और अपराधियों को कड़ी चुनौती देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस पूरे प्रकरण की जानकारी जब नगर आयुक्त और महापौर तक पहुँची तो उन्होंने न केवल पुलिस टीम की तारीफ की बल्कि सम्मानित भी किया। इस सम्मान समारोह में एसीपी उपासना पांडे और उनकी टीम की बहादुरी को सराहा गया। अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिस का यह साहसिक कदम समाज में यह संदेश देता है कि अपराध करने वाले कितने भी चालाक या शातिर क्यों न हों, कानून से बच नहीं सकते।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

गाजियाबाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बताया है। खासकर उस दौर में जब महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं, तब महिला पुलिस का यह साहसिक कदम लोगों में भरोसा जगाने वाला है। यह सम्मान न केवल पुलिस टीम के हौसले को बढ़ाएगा बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। गाजियाबाद की मर्दानी पुलिस टीम ने यह दिखा दिया कि साहस और कर्तव्यनिष्ठा से लैस होकर वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं। नगर आयुक्त और महापौर द्वारा दिया गया सम्मान इस उपलब्धि को और ऐतिहासिक बना देता है।

Advertisment

Advertisment
Advertisment