Advertisment

Bad News: गाजियाबाद में संपत्ति पर अब लगेगा डेढ़ गुना हाउस टैक्स, निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास

शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों के विरोध के बावजूद प्रस्ताव पास किया गया कि निगम क्षेत्र में संपत्ति कर पर टैक्स में डेढ़गुना बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

author-image
Rahul Sharma
gzb nigam

नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर-नगर आयुक्त के अलावा पार्षद और अधिकारी।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

गाजियाबाद नगर निगम नई संपत्ति पर गृहकर बढ़ाकर वसूली करेगा। शहर में 4.80 लाख पुराने करदाता हैं। करीब दो लाख नई ऐसी संपत्तियों की पहचान हुई है, जिन पर कर लगाया जाना है। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में कई महीने बाद बोर्ड बैठक हुई। गाजियाबाद नगर निगम नई संपत्ति पर गृहकर बढ़ाकर वसूली करेगा। शहर में 4.80 लाख पुराने करदाता हैं। करीब दो लाख नई ऐसी संपत्तियों की पहचान हुई है, जिन पर कर लगाया जाना है। इन पर सड़क की चौड़ाई के हिसाब से डेढ़ गुना तक टैक्स वसूला जाएगा। निगम के अनुसार, नई संपत्ति पर लगने वाला हाउस टैक्स पुराने संपत्ति पर लग रहे कर से डेढ़ गुना अधिक होगा।

इन प्रस्तावों को भी हरी झंडा

इंदिरापुरम में सफाई कर्मचारियों की तैनाती

Advertisment

यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई और कूड़ा निस्तारण

निगम पुराने वाहनों को हटाकर नए ई-वाहन खरीदेगा

सफाई कर्मचारियों के समान कंप्यूटर आपरेटर का वेतन

Advertisment

सामुदायिक भवनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने

निजी संपत्ति पर होर्डिंग, यूनिपोल से प्रचार करने वालों के खिलाफ नीति

नगर आयुक्त बोले-नई संपत्ति पर बढ़ेगा कर

Advertisment

नगर आयुक्त ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक में सदन को अवगत कराया कि डीएम सर्किल रेट से टैक्स नहीं बढ़ाया जा रहा। शासन के आदेश पर सड़क की चौड़ाई के हिसाब से नई संपत्ति पर बढ़ा टैक्स लगाया जाएगा। पुरानी संपत्ति पर टैक्स नहीं बढ़ रहा। टैक्स बढ़ने पर ही बड़ी परियोजनाओं के लिए शासन से बजट जारी होगा।

कहीं बढ़ेगा, कहीं घटेगा कर

महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में कई महीने बाद बोर्ड बैठक हुई। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद गौरव सोलंकी ने सवाल किया कि शहर में डीएम सर्किल रेट की दर से हाउस टैक्स वसूला जा रहा, जबकि पूर्व में यह प्रस्ताव बैठक में गिर चुका है। इस पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अवगत कराया कि सदन के निर्णय की जानकारी शासन को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया जा रहा। इस पर कुछ लोग भ्रांति फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई के हिसाब से नई संपत्ति पर टैक्स बढ़ाकर लिया जा रहा। इससे कुछ जगह हाउस टैक्स बढ़ रहा तो कहीं पर कम हो रहा है।

इन पार्षदों ने किया समर्थन

शासन के आदेश पर नई संपत्ति पर टैक्स बढ़ाकर वसूला जाएगा। इसके बाद चार साल तक टैक्स नहीं बढ़ेगा। भाजपा पार्षद राजीव शर्मा, प्रवीण चौधरी और हिमांशु चौधरी ने शासन के निर्णय का समर्थन किया। साथ ही, नगर आयुक्त की बात को सही माना। वहीं, महापौर ने सदन में कहा कि डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स नहीं लगना चाहिए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने अवगत कराया कि नई संपत्ति पर डेढ़ गुना टैक्स ही बढ़ रहा।

गाजियाबाद में सबसे कम टैक्स वसूली

गाजियाबाद-अधिकतम दर 1.32 रुपये

मेरठ निगम में अधिकतम दर 5.58 रुपये

पिलखुवा नगर पालिका में 3.72 रुपये

मुरादाबाद निगम में 3.71 रुपये

बरेली निगम में 3.30 रुपये

कानपुर निगम में 2.85 रुपये

प्रयागराज नगर निगम में 2.75

लखनऊ निगम में 2.60 रुपये

सहारनपुर और गोरखपुर में दो रुपये

अलीगढ़ निगम में 1.90 रुपये

Advertisment
Advertisment