Advertisment

Bengaluru Mp tejaswi surya: बीजेपी शासन में सभी वर्गों के विकास से बौखलाया विपक्ष, जनता को कर रहे गुमराह-तेजस्वी सूर्या

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या का कहना है कि बीजेपी के शासन में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। जिससे बौखलाया विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। लिहाजा, कार्यकर्ता जनता को भ्रमित होने से रोकें।

author-image
Rahul Sharma
gzb tejaswi surya-1

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या व स्थानीय सांसद अतुल गर्ग, विधायक नंदकिशोर व अन्य।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।  

भाजपा की सरकारें सभी वर्गों का विकास कर रही हैं। इससे बौखलाया विपक्ष अडंगा लगाकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहा है। ये कहना है बीजेपी के बेंगलुरू सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का। सोमवार को यहां पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तेजस्वी सूर्या से साथ जिले के सांसद अतुल गर्ग सहित कई विधायक व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

'सरकारी योजनाओं का लाभ सबको दिलाएं'

gzb tejaswi surya-2
जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ताओं से संवाद करते तेजस्वी सूर्या।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बैंगलुरू सांसद ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील की।

विपक्षियों पर साधा निशाना

gzb tejaswi surya-3

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। सरकार देशहित में जो भी कार्य करती है विपक्ष उसमें अड़ंगा अड़ाकर केवल जनता को भ्रमित कर रहा है।

भाजयुमों अध्यक्ष का किया स्वागत

gzb tejaswi surya-4

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गाज़ियाबाद के पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने आमंत्रण देने के लिए अनिल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय टीम सदस्य धनंजय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Advertisment

ये भी रहे मौजूद

gzb tejaswi surya-5

इस अवसर पर गाज़ियाबाद सांसद अतुल गर्ग, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, महापौर सुनीता दयाल, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, लोनी  विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी, भाजयुमो राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णवीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा,   भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि रहे देवेंद्र हितकारी, गुलशन भांबरी, राहुल गोयल, अभिजीत मुखर्जी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment