Advertisment

Birthday: विशेष अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन इस बार एक खास अंदाज़ में मनाया गया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट खुशनुमा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम गाजियाबाद के घरौंदा बाल आश्रम में आयोजित किया गया, जहां बच्चों के

author-image
Syed Ali Mehndi
20250619_191036_0000

कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन इस बार एक खास अंदाज़ में मनाया गया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट खुशनुमा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम गाजियाबाद के घरौंदा बाल आश्रम में आयोजित किया गया, जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

बच्चों में बाटी मिठाई 

इस मौके पर महिला कांग्रेस की ओर से बच्चों को मिठाई, भोजन सामग्री, नए कपड़े और शिक्षण उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं था, बल्कि समाज के वंचित तबके तक कांग्रेस के सामाजिक सद्भाव और प्रेम के संदेश को पहुंचाना भी था। इस सेवा कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि पूजा चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, बातचीत की और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। दोनों नेताओं ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा, मेहनत और आत्मविश्वास से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।

भारत जोड़ो का नारा 

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा चलाए गए "भारत जोड़ो" अभियान और "नफरत छोड़ो, मोहब्बत जोड़ो" के संदेश को प्रमुखता से साझा किया गया। महिला कांग्रेस ने यह संदेश समाज के निचले और उपेक्षित वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया, ताकि सामाजिक समरसता और सौहार्द का वातावरण बनाया जा सके।एडवोकेट खुशनुमा ने कहा कि “राहुल गांधी का जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने वाला है, और उनका मानवीय दृष्टिकोण आज की राजनीति को एक नई दिशा देता है। उनका जन्मदिन इन मासूम बच्चों के बीच मनाकर हम सभी ने एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस की है।

जनसंपर्क अभियान

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व की भी भूरि-भूरि सराहना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस आज समाज सेवा, जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों के साथ सामूहिक फोटो ली गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस सादगी भरे, लेकिन प्रेरणादायी आयोजन ने सभी को भावुक कर दिया।

Advertisment

Advertisment
Advertisment