Advertisment

Birthday : संजय नगर व्यापार मंडल ने दी विधायक को जन्मदिन की बधाई

संजय नगर व्यापार मंडल ने स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना की।।.................

author-image
Syed Ali Mehndi
20250702_184557_0000

विधायक अजीत पाल त्यागी को दी जन्मदिन की बधाई

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

संजय नगर व्यापार मंडल ने स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना की।

 दी शुभकामनाएं 

व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा, "विधायक अजीत पाल त्यागी जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं। वे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हैं और समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।"महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि विधायक का व्यवहार सभी व्यापारियों के साथ सौहार्दपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला जो 24 घंटे सेवा में तत्पर रहता है।"

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी, उपाध्यक्ष अवनीश त्यागी, पूर्व कोषाध्यक्ष ठाकुर बबलू सिंह, अधिवक्ता दीपक त्यागी, समाजसेवी रोहित चौधरी, उपाध्यक्ष केके शर्मा सहित अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विधायक ने व्यापार मंडल के इस gesture के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और व्यापारियों के हित में वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। एवं मिठाई खिलाकर सबका धन्यवाद दिया।

Advertisment
Advertisment