Advertisment

Ghaziabad: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत

Ghaziabad: रेडिसन ब्लू होटल के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारों और पुष्पगुच्छों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे माहौल में उत्साह, जोश और समर्पण की झलक दिखी।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह के गाजियाबाद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल के सामने आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने की।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों, पुष्पगुच्छों और उत्सवपूर्ण माहौल के साथ श्री सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।

इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत श्री अरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है।

मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं के मनोबल को और ऊंचा करने वाला सिद्ध हुआ है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

Advertisment
Advertisment