Advertisment

Ghaziabad: 'कोई छूटे न, कोई रूठे न' सिद्धांत पर भाजपा का संगठनात्मक प्रवास सम्पन्न

Ghaziabad: महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी और मंडल प्रभारी बलदेवराज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रवास का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: 'कोई छूटे न, कोई रूठे न' सिद्धांत पर भाजपा का संगठनात्मक प्रवास सम्पन्न
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गाजियाबाद महानगर द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से चलाए जा रहे मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत भोपुरा मंडल में प्रवास का आयोजन किया गया। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी और मंडल प्रभारी बलदेवराज शर्मा ने मंडल कार्यकारिणी एवं शक्ति केंद्रों के गठन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसी क्रम में प्रदीप चौधरी को भोपुरा मंडल का प्रवासी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन डागर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना, पार्षद रेखा गोस्वामी, राजकुमार चंदेला, उदयवीर भोला, जितेंद्र सेन, संदीप जाटव, धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक तोमर, कपिल मावी, राहुल शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

संगठन में सामाजिक संतुलन पर जोर:

बैठक में मंडल कार्यकारिणी के अंतर्गत महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक आदि पदों पर नियुक्तियों के लिए सामाजिक संतुलन और संगठन के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दी गई। प्रदीप चौधरी ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कसाना, ओमेंद्र कसाना, पार्षद यशपाल पहलवान, पिंकी संदीप सरदार, मनोज कसाना, अंकित गिरी, दीपक उपाध्याय, योगेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनों के साथ वार्ता कर वार्ड एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की जानकारी प्राप्त की।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” पर जोर:

प्रवास के दौरान प्रदीप चौधरी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर कार्य करती है। संगठनात्मक गठन में भी हम यही सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं और कोई रूठे नहीं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक सामाजिक वर्ग का प्रतिनिधित्व हो और सभी कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ जनसेवा में आगे आएं।”

भोपुरा मंडल प्रभारी का संबोधन:

Advertisment

मंडल प्रभारी बलदेवराज शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “इस प्रवास को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय है। हमारा सामूहिक प्रयास संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगा और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।”

इस संगठनात्मक प्रवास से न केवल भोपुरा मंडल में भाजपा की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए भी एक सुदृढ़ आधार तैयार होगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस प्रवास से संगठन की एकता और मजबूती को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भाजपा के जनाधार में व्यापक विस्तार होगा।

Advertisment
Advertisment