/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/IoUqEFHNkGK5e0wQvbJc.jpg)
महापौर सुनीता दयाल ने सोमवार से सभी वार्डों में डबल ईंजन की बीजेपी सरकार के आठ साल के कार्यो को जनता को बताने के अभियान की शुरुआत की।
महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने की जिम्मेदारी हम सब बीजेपी कार्यकर्ताओं की है। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नेहरू नगर से घर-घर योजनाओं के पत्रक वितरित करने के अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने ये बात कही।
यहां से की शुरुआत
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/kpVW1Ii2SruLy1c3nRt6.jpg)
सोमवार को वार्ड 96 जी डी ए मार्किट ए ब्लॉक नेहरू नगर में राज नगर मण्डल अध्यक्ष नीरज त्यागी, एवं वार्ड के पार्षद अजीत निगम के साथ महापौर सुनीता दयाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरण किए। जिसमे यू पी के उपयोगी 8 वर्ष GYAN (गरीब,युवा, अन्नदाता,नारी) ही आधार, डबल इंजन सरकार आधारित सभी योजनाओं के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसमे गरीब कल्याण, खेल भी रोजगार भी, सशक्त युवा सम्रद्ध प्रदेश, किसान सम्रद्ध सशक्त प्रदेश सशक्त नारी समृद समाज से सम्बंधित सभी योजनाओं के लाभों को विस्तृत रूप पत्रक में दिया गया है। जिसको घर घर, हर रेहड़ी पटरी,ठेला,गरीब,नारी और किसानों तक पहुँचाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं को करना है।
सबको दे रहे सरकार के काम की जानकारी-महापौर
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/p0kf3YzCCuXm0amIOHm5.jpg)
महापौर ने ब्लॉक में रहने वाले और ठेली, रेहड़ी पटरी,दुकानदार आदि के यहाँ जाकर यह पत्रक वितरण किये है और उनको उपरोक्त योजनाओं के विषय मे जानकारी भी दी गयी जिससे वह उन सभी योजनाओं का लाभ ले सकें। महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर पत्रक वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे सभी जनप्रतिनिधि एवं समस्त कार्यकर्ता पत्रक वितरण करेंगें जिसमे सभी मा.पार्षद भी अपने अपने वार्डो के सभी घरों, सभी दुकानों, सभी गरीबों, सभी नारियों, सभी युवाओं, सभी किसानो के घर पत्रक वितरण करेंगे और सरकार की योजनाओं के विषय मे जानकारी देंगे।