Advertisment

Ghaziabad: भाजपा के कार्यक्रम शामिल हुआ गैंगस्टर का आरोपी, पूर्व मंत्री का स्वागत करने पर मचा बवाल

Ghaziabad: यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे भाजपा की नीति और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फोटो में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद हैं।

author-image
Deepak Sharma
ओह तेरी! भाजपा के कार्यक्रम शामिल हुआ गैंगस्टर का आरोपी, पूर्व मंत्री का स्वागत करने पर मचा बवाल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुशासन और नीति-रीति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला गाजियाबाद का है, जहां भाजपा के एक निजी कार्यक्रम में एक गैंगस्टर के आरोपी ने न सिर्फ भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के प्रभारी व पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार सिंह का स्वागत किया, बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

Advertisment

यह पूरा मामला तब सामने आया जब भाजपा महानगर की ओर से पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में "प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन" का आयोजन बुधवार को शास्त्री नगर स्थित रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल में किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. महेंद्र कुमार सिंह का पहले स्वागत भाजपा के हापुड़ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल के निवास पर किया गया। वहीं इस स्वागत समारोह में एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसने पार्टी की छवि को धूमिल कर दिया।

गैंगस्टर के आरोपी ने पहनाया पटका, साथ ली फोटो

जिस फोटो ने सबका ध्यान खींचा, उसमें गैंगस्टर मामलों का आरोपी संजीव, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को पटका पहनाकर उनका स्वागत करता दिख रहा है। यही नहीं, फोटो में लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा भी साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी में आरोपी का इस तरह स्वागत होना सवाल खड़े करता है।

Advertisment

संजीव के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार संजीव पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ इंदिरापुरम और साहिबाबाद थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • इंदिरापुरम थाना: 1 मई 2017 को 21/25/27/30 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, साथ ही IPC की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 504 के तहत भी केस चल रहा है।
  • साहिबाबाद थाना: 29 जून को IPC की धारा 452, 323, 504, 506 में केस दर्ज है।
  • 7 नवंबर 2017 को संजीव पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा था।
Advertisment

भाजपा की नीतियों पर उठे सवाल

भाजपा खुद को अनुशासित और सिद्धांतों की पार्टी बताती है। लेकिन हाल की घटनाएं यह सवाल उठाती हैं कि क्या पार्टी के कुछ पदाधिकारी सिर्फ चेहरे चमकाने और राजनीतिक लाभ के लिए अपराधियों के साथ मंच साझा करने से भी नहीं हिचकते? जिस प्रकार आरोपी संजीव को इस कार्यक्रम में लाकर बड़े नेताओं से मिलवाया गया, वह भाजपा की नीति-रीति के विपरीत प्रतीत होता है।

ओह तेरी! भाजपा के कार्यक्रम शामिल हुआ गैंगस्टर का आरोपी, पूर्व मंत्री का स्वागत करने पर मचा बवाल

Advertisment

किसने बुलाया आरोपी संजीव को?

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर संजीव को इस कार्यक्रम में किसने बुलाया? क्या आयोजकों को उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं थी या फिर जानबूझकर उसकी मौजूदगी को नजरअंदाज किया गया? यह भी स्पष्ट है कि पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को शायद उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं रही होगी, लेकिन जो लोग उसे साथ लाए, उन पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा

जब इस मामले में भाजपा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता हूँ। यह एक निजी कार्यक्रम था, संभवतः जिसे कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया, वह आयोजनकर्ता की ओर से बुलाया गया हो। इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष

यह पूरा मामला भाजपा के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। पार्टी जहां एक ओर अनुशासन और नैतिकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके कार्यक्रमों में इस तरह के लोगों की मौजूदगी उसकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। अब देखना होगा कि भाजपा इस मामले की जांच कर कोई कार्रवाई करती है या इसे महज एक 'इत्तेफाक' मानकर नजरअंदाज कर देती है।

Advertisment
Advertisment