Advertisment

गाजियाबाद: भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न, सुशासन और जनसेवा का लिया संकल्प

Ghaziabad: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत हुए इस आयोजन में प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने पर बल दिया।

author-image
Deepak Sharma
गाजियाबाद: भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न, सुशासन और जनसेवा का लिया संकल्प
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, महानगर गाज़ियाबाद द्वारा एक भव्य पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन एसडी रॉयल बैंकेट, सेक्टर-11, प्रताप विहार में किया गया। यह सम्मेलन विशेष रूप से शहर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों को केंद्र में रखकर आयोजित हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, मोनिका पण्डिता, के के शुक्ला, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी और प्रदीप चौहान समेत कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।

पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की जड़ें हैं: मयंक गोयल

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मयंक गोयल ने कहा, "पंचायत प्रतिनिधि ही लोकतंत्र की जड़ें हैं। जब जड़ें मजबूत होती हैं, तभी राष्ट्र की नींव भी सशक्त होती है। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की स्मृति में हो रहे आयोजन समाज को प्रेरणा देने वाले हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है।"

Advertisment

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से लें प्रेरणा: बसंत त्यागी

मुख्य अतिथि बसंत त्यागी ने अपने संबोधन में कहा, "पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें जनसेवा, न्यायप्रियता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती है। भाजपा उन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रही है। यह सम्मेलन न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा बल्कि जिम्मेदारी का भी अहसास कराएगा।"

कार्यक्रम के संयोजन में सुरेन्द्र नागर, पंकज भारद्वाज, ललित कश्यप और विनोद कसाना का विशेष योगदान रहा, वहीं मीडिया प्रबंधन में प्रदीप चौधरी की अहम भूमिका रही।

अंत में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और राजनीतिक चेतना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisment
Advertisment
Advertisment