Advertisment

‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान’ के अंतर्गत भाजपा की निर्णायक पहल

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि अब सभी नागरिकों के संपत्ति अधिकारों की रक्षा होगी। डिजिटल पोर्टल और सार्वजनिक सूचना जैसी व्यवस्थाएं इसमें शामिल हैं। प्रेस वार्ता में कई वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

author-image
Deepak Sharma
‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान’ के अंतर्गत भाजपा की निर्णायक पहल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा "वक्फ सुधार जनजागरण अभियान" के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय, नेहरू नगर में किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे।

Advertisment

मुख्य वक्तव्य में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 एक ऐतिहासिक और आवश्यक कदम है जो वक्फ संपत्तियों की मनमानी लूट, अतिक्रमण, और पारदर्शिता की कमी जैसे वर्षों पुराने मुद्दों का समाधान करेगा। उन्होंने कहा "वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समाज की अमानत हैं, लेकिन अब तक इन्हें लूट का साधन बना लिया गया था। हजारों करोड़ की इन संपत्तियों पर कब्जे, फर्जी ट्रस्ट और भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत ने गरीब मुसलमानों के अधिकारों को निगल लिया। भाजपा सरकार ने अब इस व्यवस्था को न्यायसंगत, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने का बीड़ा उठाया है।"

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब वक्फ घोषित करने से पहले 90 दिन की सार्वजनिक सूचना, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा, और महिलाओं के अधिकारों की स्पष्ट मान्यता सुनिश्चित की गई है। साथ ही देशभर की वक्फ संपत्तियों का डिजिटल पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और निगरानी में अभूतपूर्व सुधार होगा।

गैर-मुस्लिम संपत्तियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित

Advertisment

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का मुद्दा अब सिर्फ मुस्लिम समुदाय का नहीं, बल्कि यह संविधान के तहत हर नागरिक के संपत्ति अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय के साथ जुड़ा हुआ विषय है। कई बार गैर-मुस्लिम परिवारों की पुश्तैनी जमीनें भी जबरन वक्फ घोषित कर ली गईं, जिससे सामाजिक तनाव और कानूनी विवाद बढ़े। नया अधिनियम इन सभी समस्याओं का समाधान लेकर आया है।

उन्होंने आगे कहा कि गाजियाबाद में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहाँ बिना सूचना के दुकानें और जमीन वक्फ घोषित कर दी गईं। भाजपा का प्रयास है कि ऐसी मनमानी अब पूरी तरह से रुके और प्रत्येक नागरिक को न्याय मिले।

मीडिया की भूमिका को सराहा

Advertisment

प्रेस वार्ता के समापन पर मंत्री दानिश अंसारी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ सुधार एक संवेदनशील लेकिन अनिवार्य विषय है, जिसमें समाज को सच्चाई से अवगत कराना आवश्यक है। मीडिया की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता में महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, हाजी जमालुद्दीन अल्वी, भाजपा के वक्फ जनजागरण अभियान के महानगर संयोजक ललित कश्यप, अमित रंजन, डॉ. नदीम कुरैशी, विनोद कसाना, सूचित त्यागी, अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता व विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment