Advertisment

Ghaziabad: भाजपा अहिल्याबाई होलकर के जरिए पाल समाज में बढ़ाएगी पैठ, प्रदेशभर में मनाएगी जयंती

Ghaziabad: भारतीय जनता पार्टी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य पाल समाज के बीच अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को पहुंचाना है।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: भाजपा अहिल्याबाई होलकर के जरिए पाल समाज में बढ़ाएगी पैठ, प्रदेशभर में मनाएगी जयंती
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत पाल समाज में पैठ बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाएगी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज को अवगत कराएगी। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए रानी अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है।

इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार की उपस्थिति रही।

अहिल्याबाई होलकर का 300वां जयंती वर्ष

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर का 300वां जयंती वर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा, "ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर असाधारण शासनकर्ता बनने का उनका सफर आज भी प्रेरणा का महान स्रोत है। उनकी शासन व्यवस्था भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजाति समूहों और विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाली थी।"

मयंक गोयल ने अहिल्याबाई होलकर के शासन को समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि उनका शासन न्यायप्रिय और समरसता पर आधारित था।

आरएसएस भी मना रहा त्रिशताब्दी समारोह

Advertisment

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी देशभर में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी मना रहा है। संघ ने अखिल भारतीय स्तर के अलावा सभी प्रांतों में भी आयोजन समिति बनाकर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई है।

अहिल्याबाई होलकर पाल (धनगर) समाज से थीं। उनके वंशज उदयराजे होलकर को त्रिशताब्दी समारोह समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में हुए कई कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रही है और वह पाल समाज के साथ कई बैठकें भी कर चुके हैं।

पाल समाज को साधने की रणनीति

भाजपा का यह कदम आगामी चुनावों में पाल समाज को साधने की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रदेशभर में अहिल्याबाई होलकर की जयंती के भव्य आयोजन के जरिए भाजपा, पाल समाज को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी।

Advertisment
Advertisment