Advertisment

गाजियाबाद महानगर में होगा 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का भव्य आयोजन

Ghaziabad: देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां और अनुशासित कतारबद्ध सहभागिता इस आयोजन को एक जन-आंदोलन का रूप देंगी। आइए, इसमें शामिल होकर राष्ट्र प्रेम की इस अनूठी लहर का हिस्सा बनें।

author-image
Deepak Sharma
गाजियाबाद महानगर में होगा 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का भव्य आयोजन
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गाजियाबाद महानगर में 17 मई एवं 18 मई को 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल करेंगे। यात्रा का आयोजन तीनों विधानसभाओं – साहिबाबाद, शहर विधानसभा एवं मुरादनगर – में भव्य एवं अनुशासित रूप में किया जाएगा।

देशभक्ति और एकता का संकल्प

इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राष्ट्र समर्पित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा नागरिकों में देशभक्ति, एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है।

महानगर संयोजक सचिन डेढ़ा, सह संयोजक संदीप चौधरी एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के मार्गदर्शन में यात्रा की विस्तृत योजना तैयार की गई है।

विधानसभाओं में जिम्मेदारियां तय

1. साहिबाबाद विधानसभा

विधानसभा संयोजक: नवनीत मित्तल

सह संयोजक: आशीष चौधरी

2. मुरादनगर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: अमित रंजन

सह संयोजक: मोनू त्यागी

3. शहर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: सुनील यादव

सह संयोजक: संजय कांत शर्मा

तीनों विधानसभाओं में यात्रा मार्ग और स्थान की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। यात्रा का संचालन प्रत्येक क्षेत्रीय विधायक की देखरेख में होगा।

Advertisment

मयंक गोयल का बयान

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, "यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है। जब सड़कों पर हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तो गाजियाबाद की धरती पर देशभक्ति का एक अद्भुत दृश्य उभरेगा। यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को प्रणाम है और मोदी सरकार की सेवा भावना का जन संकल्प है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन जन तक पहुँचाए।"

देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक झलकियां होंगी शामिल

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां, सजीव नारे और अनुशासित कतारबद्ध सहभागिता के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान को प्रदर्शित किया जाएगा।

भाजपा गाजियाबाद महानगर ने सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्र प्रेम के इस अनुपम आयोजन का हिस्सा बनें और इसे एक जन आंदोलन का स्वरूप दें।

Advertisment
Advertisment
Advertisment