Advertisment

Ghaziabad: कार्यकर्ता बिरजू पंडित की उपेक्षा से भाजपा में आंतरिक नाराजगी

Ghaziabad: कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बिरजू पंडित की भावुक पोस्ट ने पार्टी में अंदरूनी नाराजगी को उजागर कर दिया। उन्होंने छोटे कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे बर्ताव पर सवाल उठाए और कहा कि सम्मान सबका होना चाहिए।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: कार्यकर्ता बिरजू पंडित की उपेक्षा से भाजपा में आंतरिक नाराजगी
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददातानेहरू नगर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री सहित शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। पार्षदों की सक्रिय भागीदारी और भारी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।

कार्यकर्ता बिरजू पंडित के साथ हुई कथित अभद्रता

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के महानगर शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिरजू पंडित के साथ एक अप्रिय घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार, एक प्रमुख नेता ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर खड़े रहने को लेकर टोक दिया। टोकने के साथ-साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया, जिससे बिरजू पंडित आहत हो गए।

फेसबुक पोस्ट के जरिए बिरजू पंडित ने जताई नाराजगी

घटना से आहत होकर बिरजू पंडित ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि जब छोटा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से अपना खर्चा करके, अपने परिवार को छोड़कर पार्टी को समर्पित होकर शहर में बड़ा नेता बनता है, तो वही बड़ा नेता उस छोटे कार्यकर्ता के साथ कुत्ते जैसा व्यवहार करता है। क्या उसे ये शोभा देता है?

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही नेता ऊंचाई तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सम्मान देना भी उतना ही आवश्यक है।

Advertisment

बड़े नेता के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज

हालांकि बिरजू पंडित ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक बड़े जनप्रतिनिधि ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तक को कह दिया— "तू यहां क्यों खड़ा है, बाहर चल।" इस कथन के बाद भाजपा के भीतर नाराजगी की लहर दौड़ गई है।

Advertisment
Advertisment