Advertisment

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की

Ghaziabad: प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरयू शर्मा के आदेश पर और राष्ट्रीय संयोजक राकेश शर्मा सदरपुर, संगठन मंत्री यामीन सैफी तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा की संतुष्टि के आधार पर नियुक्तियां की गईं।

author-image
Deepak Sharma
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी की आज औपचारिक घोषणा एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। यह घोषणा यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरयू शर्मा के आदेश पर, राष्ट्रीय संयोजक राकेश शर्मा (सदरपुर) के निर्देश और राष्ट्रीय संगठन मंत्री यामीन सैफी व युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा की संतुष्टि के आधार पर की गई।

महानगर कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए पदाधिकारी

घोषित महानगर कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं:

  • राजेश गुप्ता – अध्यक्ष
  • कपिल गर्ग, प्रदीप गर्ग, अमित सिंघल, दीपेंद्र गुप्ता, चौधरी देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार बासवन, पवन शर्मा – उपाध्यक्ष
  • ठाकुर मोनेन्द्र कुमार, विशाल तायल – मंत्री
  • जीवन वालिया – महामंत्री
  • चमन – कोषाध्यक्ष
  • जॉनी और गोखर शर्मा – सदस्य

राष्ट्रीय संयोजक ने जताया भरोसा

इस अवसर पर राकेश शर्मा (सदरपुर) ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के हित में कार्य करेगी और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेगी।

Advertisment

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संगठन मंत्री यामीन सैफी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयवीर सिंह, युवा राष्ट्रीय प्रभारी हाजी अफसर, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद रामवीर शर्मा, युवा संयोजक नितिन शर्मा, युवा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अक्षित शर्मा, युवा महासचिव अभिषेक शर्मा, जिला महासचिव आस मोहम्मद, जिला सचिव आर. के. सिंह, पवन शर्मा (विजय नगर), मीडिया प्रभारी हापुड़ पंकज उपाध्याय, गाजियाबाद से आशीष वर्मा और गुड्डू भाई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment