/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/27/jdgRk0JaocSnmra26TO8.jpg)
आठ साल पहले निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुर की नीयत खराब हो गई। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करती थी, पति पीटता था। लोकलाज के डर से असमत भी बचाती रही और रिश्ता भी। लेकिन अचानक पति ने खूब मारा। थककर मायके आ गई। नंदग्राम में ब्याही एक महिला ने ये आपबीती सुनाते हुए पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये है मामला
नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी स्थित सिद्दीकनगर में ब्याही एक महिला का आरोप है कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की नीयत उस पर खराब थी। अक्सर वो छेड़छाड़ करने लगते। वो विरोध करती तो पति उसे पीटता। महिला का आरोप है कि लोकलाज के भय से वो किसी तरह अपने रिश्ते को बचाने के साथ-साथ अपनी असमत को भी बचाने की कोशिश में लगी थी। मगर, बीती 25 फरवरी को पति ने जमकर मारपीट की। पीड़िता ने परिवार वालों को फोन करके बुलाया और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 115(2) 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।