/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/3NCVnRlrEpdjsOzqgavP.jpg)
सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का एक्शन।
नगर निगम अपनी संपत्ति को लेकर कितना लापरवाह और बेपरवाह है इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि निगम क्षेत्र में न जाने कितने ही तालाब, पोखर और जोहड़ के अलावा निगम की संपत्तियों पर माफिया या तो कुंडली मारे बैठे हैं या फिर उन्हें सीधे-साधे लोगों को बेच चुके हैं। लेकिन बुधवार को अचानक महापौर के नेतृत्व में 4 गांव में निगम के अफसर और कर्मचारी बुल्डोजर लेकर पहुंचे और सरकारी संपत्ति पर बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
शिकायत पर एक्शन
शहर में सरकारी भूमि बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बड़े-बड़े अतिक्रमण को खुद महापौर सुनीता दयाल नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ खड़े होकर ध्वस्त करा रही हैं। कोई शिकायत मिलती है तो खुद भी निरीक्षण करने जाती हैं। बुधवार को महापौर को मीठापुर सिज्वान नगर खसरा न 333,डूंडाहेड़ा में खसरा न 123,122, बेहरामपुर में खसरा न 164,डूंडाहेड़ा में खसरा न 106 और 193,194 पर अवैध कब्जा करने की जानकारी मिली।
शिकायत मिली सही, चल गया बुल्डोजर
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/lIJCMELtb04tHvQhmBiB.jpg)
महापौर ने मौके पर सम्पत्ति के सभी अधिकारी, जोनल प्रभारी की टीम और स्थानीय पार्षद को मौके पर बुलाकर जमीनों का निरीक्षण किया और मोके पर नगर निगम की भूमि पर कब्जा पाया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी यहाँ तोड़ फोड़ की जा चुकी है। लेकिन दोबारा निर्माण कर लिया गया है। महापौर ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और बहरामपुर में 5500 वर्गमीटर भूमि पर प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ है। बाकी की कार्यवाही शनिवार में की जानी सुनिश्चित की गई है जिसमे डूंडाहेड़ा और मीठापुर पर कार्यवाही की जानी है।
तीन लोगों पर होगी FIR
महापौर ने अवैध मकान बनाने वाले सभी लोगों को समझाया है कि आप अपना सामान समय से निकल लें, जिससे आपके समान का नुकसान न हो पाए। जांच में पता चला कि सुरेश कुमार त्यागी,जगवीर एवं श्याम लाल नामक लोग नगर निगम की भूमि में कमरे बनाकर और खेती जमा पर देकर पैसा कमा रहे हैं। महापौर ने सख्त विधिक कार्यवाही के आदेश दिए और जल्द भूमि खाली कराने को कहा गया।
अब नहीं चलेगा स्टे का फंडा-सुनीता दयाल
महापौर द्वारा बताया गया कि नगर निगम की बहुत बड़ी तादात में भूमि पर लोगो ने कब्जा किया हुआ है और कब्जा कर कोर्ट में केस डाल देते हैं जिससे कोई कार्यवाही नही हो पाए लेकिन हम लीगल रूप से कोर्ट में केस अपने पक्ष में कराकर अधिकतम भूमि को कब्जे से मुक्त कराएंगे और इसी प्रकार उपरोक्त स्थानों की सूचना मिली और निरीक्षण किया गया, सभी से वार्ता उपरांत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है और भविष्य में भी भूमाफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य किया जाएगा।