Advertisment

Campaign: एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर जनजागरूकता अभियान, दीवार लेखन से संदेश

भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक सशक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महानगर के विभिन्न मंडलों में दीवार स्लोगन लेखन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

author-image
Syed Ali Mehndi
एक राष्ट्र एक चुनाव

एक राष्ट्र एक चुनाव

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक सशक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महानगर के विभिन्न मंडलों में दीवार स्लोगन लेखन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रयास भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के मार्गदर्शन और महानगर संयोजक सरदार एस.पी. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान शुरू
अभियान शुरू

शानदार अभियान

अभियान के अंतर्गत दीवारों पर प्रभावशाली और सरल भाषा में लिखे गए स्लोगनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कुछ प्रमुख स्लोगन थे:"एक राष्ट्र – एक चुनाव," "देश के संसाधन बचाना है, एक राष्ट्र – एक चुनाव कराना है,"विकसित भारत के निर्माण के लिए, एक राष्ट्र – एक चुनाव चाहिए।"इन नारों के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि एक साथ चुनाव कराना समय, धन और मानवश्रम की बचत करता है, जिससे देश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक स्थायित्व मिलता है।राजनगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा और महानगर मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी ने की। 

यह रहे मौजूद 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा, इसके लाभ, तथा इससे जुड़े प्रशासनिक और सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महानगर संयोजक सरदार एस.पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” व्यवस्था देश को स्थायित्व देगी, संसाधनों की बर्बादी रोकेगी और शासन प्रणाली को अधिक कुशल बनाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार का अभियान पूरे नगर में सभी मंडलों में चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से मनीष मित्तल, तरुण खन्ना, अनिल अरोड़ा, मनोज गिरी, कविता चौहान, रमा गुप्ता, राजेश्वर यादव और अभिजीत भारद्वाज समेत अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment