Advertisment

CCTV: पत्नी पर नजर रखने के लिए पति ने अपनाया अनोखा रास्ता, सच्चाई जानकर पत्नी रह गई दंग

गाजियाबाद में एक विवाहिता ने अपने पति पर निगरानी करने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उससे दहेज में गाड़ी और 10 लाख रुपए की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर पति घर से बिना बताया चला

author-image
Akash Garg
cctv

सीसीटीवी से करता था पत्नी की निगरानी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता 

यह भी पढ़ें: BJP organization elections: भाजपा को इसी माह मिलेगा नया अध्यक्ष, जान लीजिए वजह

गाजियाबाद में एक विवाहिता ने अपने पति पर निगरानी करने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उससे दहेज में गाड़ी और 10 लाख रुपए की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर पति घर से बिना बताया चला गया और कुछ समय बाद घर का सामान भी ले गया। अब पीड़िता ने थाने शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: Himani Narwal हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी करेगी मामले की जांच

दहेज में कार और 10 लाख रुपए की राखी मांग

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2022 को राजस्थान के झुंझुनू निवासी विनय श्योराण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। उन्होंने उससे कार, गहने और 10 लाख रुपए की मांग की। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता Himani Narwal की हत्या पर गरमाई सियासत

दहेज न देने पर की गई मारपीट

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके पैसे भी छीन लिए जिसके बाद वो डिप्रेशन में आ गई उसके बाद भी शादी बचाने के लिए मैने अपने परिजनों से लेकर 4 लाख रुपए ससुराल पक्ष को दिए लेकिन उनका व्यवहार नहीं बदला। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Avalanche: बर्फ के बवंडर से अब तक सात लोगों की मौत, आखिरी मजदूर की तलाश जारी

पीड़िता की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज

Advertisment

पीड़ित महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है और पीड़ित महिला की शिकायत के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisment
Advertisment