/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/24/Xui0XCsJGfR2gwDolQQ7.jpg)
भारत की जीत
गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को तीसरी बार हराया। पाकिस्तान भी 3 बार भारत को हरा चुका है। 2017 फाइनल में हार का बदला पूरा हुआ।
नीचे की गई फोटो नवयुग मार्केट से
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/IPKx9sivt2kmNJvbTA7x.jpg)
दुबई में हुआ हिसाब बराबर
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया। पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर लगभग पैक हो गया।
नीचे की फोटो लोहिया नगर से
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/8xTvE5DEyBoxnYuBM4nJ.jpg)
भारत के लिए विराट कोहली ने 111 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। रोहित शर्मा 20 और हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट लिए।
नीचे की फोटो शास्त्री नगर से
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/Gpc9nFtSbqhxxe9bKvqL.jpg)
मोहम्मद शमी को 5वें ओवर में पैर में दिक्कत महसूस हुई। वह ओवर पूरा करने के बाद मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि वह मैदान पर लौटे और गेंदबाजी भी की। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। फखर जमान की जगह इमाम उल हक को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
नीचे की फोटो विजय नगर से
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/jBlgnAeCBqDDXAFnTJXC.jpg)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us