Advertisment

Conflict : कूड़ा घर को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तनातनी, आरोप प्रति आरोप

कहते हैं कि जब विपक्ष मौजूद न हो तो सत्ताधारी ही आपस में एक दूसरे से आजमाइश करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजर पटेल नगर में कूड़ा घर स्थल बन गया है जहां पर भाजपा नेता आमने-सामने आ गए

author-image
Syed Ali Mehndi
कूड़ा घर विवाद

भाजपा नेताओं के बीच कूड़ा घर विवाद

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

कहते हैं कि जब विपक्ष मौजूद न हो तो सत्ताधारी ही आपस में एक दूसरे से आजमाइश करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजर पटेल नगर में कूड़ा घर स्थल बन गया है जहां पर भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं और इस लड़ाई में अब नगर निगम की भी भूमिका बताई जा रही है।

 दुर्गंध से बुरा हाल

पटेल मार्ग पर कूड़घर बनाएं जाने का विरोध हो रहा है, लोगों ने प्रदर्शन किया और कूड़ा घर के स्थान पर पौधे लगा दिए लेकिन आरोप है कि नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर पौधे नष्ट कर दिए है। भाजपा नेता हिमांशु पाराशर ने बताया कि आबादी के बीच कूड़ाघर बनने से दुर्गंध से बुरा हाल होता है, किसी भी सूरत में यहां पर कूड़ाघर बनने नहीं दिया जाएंगा। जानकारी के अनुसार नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग कूड़ा निस्तारण के लिए पटेल मार्ग पर कूड़ाघर बना रहा है।

 कूड़े घर का विरोध

यहां वार्ड का कूड़ा एकत्रित कर गाड़ियों से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। निगम ने कूड़ाघर बनाने का काम शुरू करा दिया था। इस बात की स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उनमें नाराजगी पैदा हो गई। गत दिनों लोग सदर विधायक संजीव शर्मा से मिले और कूड़ाघर बनाए जाने का विरोध किया। इसके बावजूद निगम ने काम शुरू करा दिया। लोगों ने काम बंद कराकर पौधे लगा दिए हैं।

 चला बुलडोजर

लोगों का कहना है कि आबादी के बीच कूड़ाघर बनने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। हिमांशु पाराशर ने बताया कि जिस स्थान पर कूड़ाघर बनाया जा रहा है, वहां से कुछ दूरी पर मंदिर भी है। इस दौरान मोहित ठाकुर, जसवंत सिंह, तरसेल सिंह, अवतार सिंह, कुलजीत,सरदार परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने उनके द्वारा लगाए गए पौधो पर बुलडोजर चला दिया है। इस मामले में शिकायत भी की गई है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment