Advertisment

Ghaziabad: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के स्वागत समारोह का आयोजन, कांग्रेस को मिलेगी नई संजीवनी

Ghaziabad: वीर सिंह जाटव ने इसे गाजियाबाद के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन सृजन अभियान को बल मिलेगा। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प दोहराया।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के स्वागत समारोह का आयोजन, कांग्रेस को मिलेगी नई संजीवनी

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गाजियाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न जिलों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर उनका सम्मान करना था।

समारोह में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा को अलीगढ़, नरेंद्र राठी को बुलंदशहर, विनीत त्यागी को अमरोहा, नरेंद्र चौहान को नोएडा, और पंकज तेजानिया को बिजनौर का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर सभी का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

वीर सिंह जाटव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, "गाजियाबाद के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना गौरव की बात है। इससे गाजियाबाद का नाम प्रदेश में रोशन होगा और कांग्रेस को नई गति मिलेगी।" उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी नेता "संगठन सृजन अभियान" के तहत ब्लॉक और बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अपने अनुभव साझा करेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

इस अवसर पर बाबूराम शर्मा, विकास शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, आशुतोष गुप्ता (मीडिया प्रभारी), बाबू गुरु, श्रीचंद दिवाकर, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, सूर्यकांत (जिला अध्यक्ष एचडी डिपार्टमेंट), कुलदीप, गोपाल भाटी, विकास शर्मा, मोना, संदीप कुशवाह, सीमा सैफी, अमित शर्मा, बिजेंदर जाटव, सुरेंद्र कुमार, बबलू, यासीन सैफी, नदीम सैफी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment

समारोह का समापन कांग्रेस पार्टी को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त कोऑर्डिनेटर्स के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी।

Advertisment
Advertisment